Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

    July 5, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. के द्वारा विद्यार्थी सम्मान! पं मुकुट धर पाण्डेय साहित्य भवन में हुआ संपन्न 

    July 5, 2026

    CG Accident News : ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, एक अस्पताल में भर्ती

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना
    Chhattisgarh

    सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना

    News EditorBy News EditorMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 19 मई 2026/ सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लेपरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। मत्स्य, पंचायत, राजस्व, खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
    ग्राम पंचायत लेपरा में सुशासन तिहार के शिविर में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रकाशचन्द्र जाखड़, जनपद सदस्य श्री भरत सिंह सिदार, पूर्व जनपद सदस्यगण, जिला पंचायत सदस्य श्री विद्वान सिंह मरकाम, सरपंच श्री बरतू टोप्पो, श्रीमती रीतूरानी सिदार,जवाहर सिंह, मान सिंह मरकाम सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिविर में लगे स्टाॅल का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता व तत्परता बनाए रखें, ताकि प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त हो सके।
    शिविर में ग्रामीणों को शासन की विविध योजनाओं से संबंधित सामग्री और सेवाएँ प्रदान की गईं। स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा तथा अन्य विभागों द्वारा आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। विद्युत, राजस्व, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का पंजीकरण और समाधान किया गया।
    शिविर में कुल 717 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 187 आवेदनों का निराकरण स्थल पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में लमना, बंजारी, मड़ई, बनिया, परला, लाद, घुंचापुर, पोड़ीखुर्द, रोदे, चोटिया, आमाटिकरा ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। षिविर में एसडीएम पोंड़ीउपरोड़ा श्री मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

    July 5, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. के द्वारा विद्यार्थी सम्मान! पं मुकुट धर पाण्डेय साहित्य भवन में हुआ संपन्न 

    July 5, 2026

    CG Accident News : ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, एक अस्पताल में भर्ती

    July 5, 2026

    CG News : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान, विधायक कॉलोनी के प्रस्ताव से किया इनकार

    July 5, 2026

    CG NEWS : पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान भागा युवक, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान हुई मौत

    July 5, 2026

    CG Breaking News : अवैध खदान में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, चट्टान गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

    July 5, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

    July 5, 2026

    प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. के द्वारा विद्यार्थी सम्मान! पं मुकुट धर पाण्डेय साहित्य भवन में हुआ संपन्न 

    July 5, 2026

    CG Accident News : ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, एक अस्पताल में भर्ती

    July 5, 2026

    CG News : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान, विधायक कॉलोनी के प्रस्ताव से किया इनकार

    July 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.