Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालने को लेकर अफजाल अंसारी और डीएम के बीच हुई तीखी बहस
    Chhattisgarh

    मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालने को लेकर अफजाल अंसारी और डीएम के बीच हुई तीखी बहस

    News EditorBy News EditorMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया लेकिन इसी बीच कब्रिस्तान में कौन प्रवेश कर सकता है, इसे लेकर उनके भाई अफजाल और जिला मजिस्ट्रेट के बीच कथित तौर पर बहस हो गई. मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दौरान गाजिपुर जिले और आसपास के इलाके के कई लोग मौके पर पहुंचे. बता दें कि अंसारी की मौत गुरुवार को बांदा में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.

    लोकल सूत्रों के मुताबिक बहस तब हुई जब जिला प्रशासन ने एकत्रित भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करते अंसारी की कब्र पर औपचारिक मिट्टी डालने के लिए लोगों को कब्रिस्तान के अंदर जाने से रोक दिया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें अफजाल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, “आप किसी को भी मिट्टी डालने से मना नहीं कर सकते हैं”. इस पर गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी ने कहा, “केवल परिवार के सदस्य मिट्टी डाल सकते हैं. लेकिन क्या अब पूरा शहर ही उन्हें मिट्टी अर्पित करेगा?” इस पर अफजाल अंसारी ने कहा, “जो भी मिट्टी डालना चाहता है वो मिट्टी डाल सकता है.”

    जब डीएम ने जिले में लगाई गई धारा 144 का हवाला दिया और पूछा कि क्या इसके लिए कोई अनुमति मांगी गई है, तो अंसारी ने जवाब दिया, “धारा 144 (सीआरपीसी की) के बावजूद आप किसी को भी मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालने से नहीं रोक सकते.” डीएम ने कहा कि इसकी वीडियोग्राफी कराई जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय प्रशासन ने अंसारी के आवास और कब्रिस्तान के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को उस भीड़ को संभालने में कड़ी मेहनत का सामना करना पड़ा, जिन्होंने कब्रिस्तान में जबरन घुसने की कोशिश की थी. वाराणसी जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए मोहम्मदाबाद में मौजूद थे. जनाजा जब कब्रिस्तान पहुंचा तो अफजाल अंसारी ने भीड़ से शांति बनाए रखने की अपील भी की थी.

    वाराणसी रेंज के डीआइजी ओपी सिंह के मुताबिक चप्पे-चप्पे पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अंसारी परिवार पुलिस का सहयोग कर रहा है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात से लोग इलाके में इकट्ठा होने लगे और यह सुनिश्चित करने के लिए घोषणाएं की गईं थी कि भीड़भाड़ न हो. भीड़ में कुछ लोगों के नारे लगाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों ने 40 से 50 लोगों की सूची दी थी, जिन्हें दफनाने के समय काली बाग कब्रिस्तान में रहने की अनुमति दी गई थी. अन्यों को बाहर ही रोक दिया गया था. ओपी सिंह ने बताया कि लोगों ने शांति का माहौल बना रखा था.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026

    विद्या भारती प्रश्न मंच अकलतरा विभाग स्तरीय अंशिका प्रथम स्थान आने पर प्रांत स्तरीय तात्कालिक भाषण में हिस्सा लेने रवाना हुई अंशिका ऐरन अग्रवाल

    October 4, 2026

    सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ विद्या भारती अखिल भारतीय प्रश्न मंच संस्कृति महोत्सव 2026 तरुण वर्ग तात्कालिक भाषण विषय पर्यावरण चांपा प्रथम स्थान अंशिका अग्रवाल ने बाजी मारी

    October 4, 2026

    चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026

    विद्या भारती प्रश्न मंच अकलतरा विभाग स्तरीय अंशिका प्रथम स्थान आने पर प्रांत स्तरीय तात्कालिक भाषण में हिस्सा लेने रवाना हुई अंशिका ऐरन अग्रवाल

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.