Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, तीर-धनुष और सब्बल से हमला कर ग्रामीण की हत्या

    October 14, 2026

    Chhattisgarh Bus Fare : बस किराये की नई अधिसूचना जारी, दिव्यांग यात्रियों को 50% तक की छूट

    October 14, 2026

    14 October 2026 Horoscope : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शुक्रवार के ये छोटे-छोटे उपाय करेंगे माता लक्ष्मी को प्रसन्न, मिलने लगेंगे कमाई के कई स्रोत, धन की नहीं रहेगी कमी
    Featured

    शुक्रवार के ये छोटे-छोटे उपाय करेंगे माता लक्ष्मी को प्रसन्न, मिलने लगेंगे कमाई के कई स्रोत, धन की नहीं रहेगी कमी

    News EditorBy News EditorOctober 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन कई तरह के उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे और कारगर उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से कमाई के कई स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं, इन उपायों को करने से धन की भी आपके जीवन में कोई कमी नहीं रहेगी। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शुक्रवार के इन उपायों के बारे में।

    • अगर आप अपने जीवन में सुख बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर बैठी हुई एक तस्वीर लाएं और अपने मन्दिर में स्थापित करें। इसके बाद देवी मां को सबसे पहले पुष्प अर्पित करें । फिर धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करें ।आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में सुख बना रहेगा।
    • अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें । अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और आज पूरे दिन उसे मन्दिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें। आज ये उपाय करने से आपके सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी, और कमाई के कई स्रोत भी प्राप्त होंगे।
    • अगर आप अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन आपको देवी लक्ष्मी के मन्दिर में शंख चढ़ाना चाहिए। साथ ही देवी मां को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
    • अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें । चावल के ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी मन्दिर के पुजारी को दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी धन-सम्पदा में खूब बढ़ोतरी होगी।
    • अगर आप किसी महत्वपूर्ण डील के लिये आज के दिन कहीं बाहर जा रहे हैं और आप उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन आपको घर से बाहर जाते समय पहले लक्ष्मी मां को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उसके बाद थोड़ा-सा दही-चीनी खाकर, पानी पीकर घर के बाहर जाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी।
    • अगर आप अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं, अपने बिजनेस को बहुत आगे तक ले जाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करना चाहिए । मंत्र है-“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” आज के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम 11 बार जप करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ पाने के कई मौके मिलेंगे।
    • अगर आपके बच्चों की तरक्की में आर्थिक रूप से किसी प्रकार की समस्या आ रही है और आपको किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है तो आज के दिन हो सके तो 11 कन्याओं को घर बुलाकर खाना खिलाना चाहिए। अगर 11 को न खिला सकें तो 9 कन्याओं को खिलाना चाहिए, नहीं तो 7 कन्याओं को खिलाएं, नहीं तो 5 कन्याओं को खिलाएं। अगर वो भी न हो सके तो किसी एक कन्या को खाना खिलाएं। देखिये ये आपकी श्रद्धा पर निर्भर करता है कि आप कितनी कन्याओं को भोजन कराते हैं। भोजन कराने के बाद कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लेना न भूलें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे की तरक्की में जो भी आर्थिक समस्या आ रही है, वह जल्द ही दूर हो जायेगी।
    • अगर आप अपने जीवन में खुशियों का संचार करना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले देवी मां के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए । फिर दाहिने हाथ में फूल लेकर देवी मां के आगे रखें और उन्हीं फूलों के ऊपर मिट्टी के एक दीपक में घी डालकर, रूई की बाती लगाकर ज्योत जलाएं । साथ ही देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में ढेर सारी खुशियों का संचार होगा।
    • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहें और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इसके लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए। अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं। फिर गेट के दोनों तरफ दिवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें। आज के दिन ये उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहेंगी।
    • अगर आप अपने परिवार के सदस्यों की सुख-समृद्धि बरकरार रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति लेनी चाहिए और उन्हें अपने घर के ईशान कोण में, यानि उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में एक लकड़ी की चौकी पर, किसी बर्तन में स्थापित करना चाहिए । फिर उन्हें दूध से स्नान करना चाहिए । इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराना चाहिए । फिर उन मूर्तियों को बर्तन में से निकालकर, कपड़े से पोंछकर अपने मन्दिर में स्थापित करें और बर्तन में पड़े पानी और दूध को पूरे घर में छिड़क दें । इसके बाद देवी मां के आगे घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की सुख-समृद्धि हमेशा बरकरार रहेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, तीर-धनुष और सब्बल से हमला कर ग्रामीण की हत्या

    October 14, 2026

    Chhattisgarh Bus Fare : बस किराये की नई अधिसूचना जारी, दिव्यांग यात्रियों को 50% तक की छूट

    October 14, 2026

    14 October 2026 Horoscope : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    October 14, 2026

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

    October 13, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, तीर-धनुष और सब्बल से हमला कर ग्रामीण की हत्या

    October 14, 2026

    Chhattisgarh Bus Fare : बस किराये की नई अधिसूचना जारी, दिव्यांग यात्रियों को 50% तक की छूट

    October 14, 2026

    14 October 2026 Horoscope : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    October 14, 2026

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.