Tuesday, July 8, 2025

कांवड़ लेकर निकले CM भूपेश:हजारों की संख्या में हटकेश्वर महादेव पहुंच रहे श्रद्धालु, सड़क पर भारी भीड़

छत्तीसगढ़ में सावन का सातवां सोमवार सियासत को समर्पित रहा। रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कांवड़ यात्रा निकाली जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। यात्रा से पहले मारुति मंगलम भवन में पूरे विधि-विधान से कांवड़ पूजा भी की गई। CM भूपेश ने यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

हालांकि इस दौरान जगह-जगह जाम के हालात भी बने। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं दिखी। जहां से कांवड़ यात्रा गुजर रही थी वहीं से कार और बाकी वाहन भी क्रॉस हो रहे थे। वहीं यात्रा के पीछे भी गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक राजेश मूणत भी कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं। जिसमें पूर्व सीएम रमन सिंह भी शामिल होंगे। वहीं विकास उपाध्याय की यात्रा में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, निगम सभापति प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कांग्रेस और बीजेपी के ये दोनों नेताओं ने पिछले साल सावन में भी यात्रा निकाली थी।

मंत्रोच्चार के साथ कांवड़ की पूजा-अर्चना की गई ।
मंत्रोच्चार के साथ कांवड़ की पूजा-अर्चना की गई ।

महादेव घाट तक निकली यात्रा

कांवड़ यात्रा का आयोजन रायपुरा महादेव घाट हटकेश्वर मंदिर तक किया गया है। हनुमान मंदिर गुढ़ियारी से पहाड़ी चौक, कबीर चौक, तेलघानी नाका ओवरब्रिज होते हुए महादेव घाट पहुंची। आमापारा, लाखे नगर चौक, सुंदर नगर चौक पर यात्रा का भव्य स्वागत भी हुआ। कांवड़ यात्रा के महादेव घाट पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने हटकेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया।

यात्रा से पहले CM भूपेश ने शिवलिंग की पूजा कर भगवान शिव से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही यहां प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किए। जिसके बाद बोल बम और मंत्रोच्चार के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई।

27 अगस्त को राजेश मूणत निकालेंगे कांवड़ यात्रा, रमन सिंह होंगे शामिल

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने सोमवार कांवड़ यात्रा निकाली और अब 27 अगस्त को यहां के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह शामिल होंगे। चुनावी साल में कांवड़ यात्रा को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में अपने समर्थकों और श्रद्धालुओं के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -