Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर सहित प्रदेश में चिपचिपी गर्मी का कहर, बारिश और अंधड़ की चेतावनी

    April 29, 2026

    CG NEWS : शराबी दूल्हे पर दुल्हन का कड़ा प्रहार’ मंडप से बारात बैरंग लौटी, हंगामे के बाद पुलिस की एंट्री

    April 29, 2026

    Chhattisgarh Health Alert : गर्भवती महिलाओं के लिए चेतावनी , स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश- फिलहाल रोकी जाएं आयरन और फोलिक एसिड की मौजूदा खेप

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन मौत, 609 नए मामले
    Chhattisgarh

    देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन मौत, 609 नए मामले

    News EditorBy News EditorJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 609 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,368 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सुबह आठ बजे तक अद्यतन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे की अवधि में तीन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गई है. मृतकों में से दो केरल के और एक कर्नाटक का है. पांच दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन वायरस के एक नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले बढ़ने लगे.

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में 841 नए मामले सामने आए, जो मई 2021 में, संक्रमण के चरम पर दर्ज किए गए मामलों का 0.2 प्रतिशत था. कोविड- 19 के उपचारधीन मरीजों में से 92 प्रतिशत लोग घर पर ही पृथकवास में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं.

    आधिकारिक सूत्र ने बताया ‘‘ मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन-1’ उपस्वरुप की वजह से न तो नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या तथा मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है. ”

    भारत ने अतीत में कोविड-19 की तीन लहरों का सामना किया है. देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल से जून 2021 के दौरान महामारी की स्थिति भयावह हो गई थी. सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी.

    महामारी की शुरूआत 2020 के आरंभ में हुई और तब से अब तक देश भर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

    मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और इस संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड- 19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रायपुर सहित प्रदेश में चिपचिपी गर्मी का कहर, बारिश और अंधड़ की चेतावनी

    April 29, 2026

    CG NEWS : शराबी दूल्हे पर दुल्हन का कड़ा प्रहार’ मंडप से बारात बैरंग लौटी, हंगामे के बाद पुलिस की एंट्री

    April 29, 2026

    Chhattisgarh Health Alert : गर्भवती महिलाओं के लिए चेतावनी , स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश- फिलहाल रोकी जाएं आयरन और फोलिक एसिड की मौजूदा खेप

    April 29, 2026

    10वीं में 3.20 लाख और 12वीं में 2.45 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला आज, ऐसे चेक करें रिजल्ट

    April 29, 2026

    29 April 2026 Horoscope : मीन राशि के जातकों को सरकारी कामों में आ सकती है रुकावट, जानिए अपना राशिफल …

    April 29, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    रायपुर सहित प्रदेश में चिपचिपी गर्मी का कहर, बारिश और अंधड़ की चेतावनी

    April 29, 2026

    CG NEWS : शराबी दूल्हे पर दुल्हन का कड़ा प्रहार’ मंडप से बारात बैरंग लौटी, हंगामे के बाद पुलिस की एंट्री

    April 29, 2026

    Chhattisgarh Health Alert : गर्भवती महिलाओं के लिए चेतावनी , स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश- फिलहाल रोकी जाएं आयरन और फोलिक एसिड की मौजूदा खेप

    April 29, 2026

    10वीं में 3.20 लाख और 12वीं में 2.45 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला आज, ऐसे चेक करें रिजल्ट

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.