Train Cancelled News : बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से 25 जून से 29 जून 2026 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को रद्द करने तथा 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
- 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।
- 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
- 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।
- 25 एवं 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।
- 26 एवं 29 जून 2026 को गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर।
- 25 एवं 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर।
- 26 एवं 29 जून 2026 को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर।
- 26 एवं 29 जून 2026 को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
- 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर।
इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा आंशिक रूप से प्रभावित
- 25 एवं 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। यह गाड़ी गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
- 25 एवं 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
- 25 जून 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त कर दिया जाएगा। यह गाड़ी बिलासपुर से रायपुर के बीच रद्द रहेगी।
यात्रा से पहले जांच लें ट्रेन की स्थिति
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन या मोबाइल एप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।



