* *SP ने दिए थे थाना/चौकी प्रभारी को सख्त संदेश—प्रभावी कार्ययोजना बनाकर लंबित स्थायी वारंटों की तामीली को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने*
* *07 अक्टूबर से 07 नवंबर 2026 तक चला ऑपरेशन बाज का विशेष अभियान*
*बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग* के निर्देशानुसार रेंज के जिलों में लंबित स्थायी वारंटों की तामीली के लिए एक माह का विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” चलाने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी कड़ी में जांजगीर चांपा *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर- चांपा पुलिस ने प्रभावी कार्ययोजना बनाकर जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित स्थायी वारंटों की तामीली हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
*तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से फरार वारंटियों की धरपकड़*
इसके तहत पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से वारंटियों की जानकारी जुटाकर सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान के दौरान सबसे ज्यादा थाना चांपा क्षेत्र में 33 बलौदा 23 एवं शिवरीनारायण पुलिस द्वारा 21 वारंटियों को पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए जिले में कुल 141 स्थायी वारंटियों को पकड़कर उनके विरुद्ध जारी वारंटों की तामीली की।
जांजगीर-चांपा पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से लंबे समय से लंबित न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। *पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ एवं लंबित वारंटों की तामीली के लिए आगे भी अभियान जारी रखा जाएगा।*




