पुलिस मुख्यालय रायपुर के निदेशानुसार दिनांक 01.06.2025 से 30.06.2025 तक जिले के गुम बालक/बालिका एवं महिला/पुरूष की खोजबीन हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन तलाश संचालित किये जाने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसके परिपालन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अपहृत/गुम इंसानो की दस्तयाबी हेतु जिले में थाना चैकी स्तर पर टीम गठित किया गया था। गठित टीमो के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में गुम बालक/बालिकाओं एवं गुम महिला-पुरूष को पंजाब, दिल्ली, झारखण्ड, आन्ध्र प्रदेश यूपी, एमपी एवं छत्तीसगढ़ के अलग- अलग जिलों से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया गया है, जिसमें थाना जांजगीर में 23, नैला 12, बलौदा 10, पंतोरा 01, अकलतरा 15, मुलमुला 08, पामगढ़ 25, शिवरीनारायण 20, नवागढ़ 22, बिर्रा 04, बम्हनीडीह 03, सारागांव 06, चाम्पा 13 इस प्रकार जिले में कुल 162 गुम बालक/बालिका, महिला/पुरूष को बरामद करने में जांजगीर पुलिस को सफलता मिली है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



