सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, जिसके रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 01.08.2025 को जिले के थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकर द्वारा जनप्रतिनिधि एवं ग्रामिणों की बैठक ली जाकर घुमंतू मवेशियों को पकड़कर, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के आवश्यक जानकारी दी गई। इसी प्रकार डीएसपी अजाक श्री जितेंद्र खूंटे एवं थाना प्रभारी पामगढ़ मनोहर सिन्हा द्वारा पामगढ़ क्षेत्र में बैठक लिया जाकर आवश्यक जानकारी दिया गया। थाना मुलमुला पुलिस, नवागढ़ पुलिस, बिर्रा पुलिस, एवं चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामिणो का बैठक लिया गया। जिसमें ग्राम रक्षा समिति का गठन कर सड़कों पर घुमंतु आवारा मवेशियों सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों तह पहुंचाना, एवं उनके मालिका को पता लगाकर मेवेशियों को आश्रय स्थलों पर रखने हेतु बैठक दौरान चर्चा किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



