Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अम्बेडकर स्टेडियम बालको में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मतदान से लोकतंत्र की मजबूती के लिए सीईओ जिला पंचायत ने उपस्थित लोगों को दिलाई शपथ
    Chhattisgarh

    अम्बेडकर स्टेडियम बालको में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मतदान से लोकतंत्र की मजबूती के लिए सीईओ जिला पंचायत ने उपस्थित लोगों को दिलाई शपथ

    News EditorBy News EditorAugust 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 12 अगस्त 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज बालको के अम्बेडकर स्टेडियम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे सहित जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी-कर्मचारी, श्रमिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
    मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बालको औद्योगिक संस्थान के श्रमिकों ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदान करने का संदेश दिया। सीईओ श्री विश्वदीप ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूकता, मतदान से लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ दिलाई। स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरूकता संबंधी स्लोगन- छोड़कर अपने सारे काम, सबसे पहले करें मतदान, मोर वोट मोर अधिकार, युवा हो या सियान-सब ला करना हे मतदान की तख्ती लेकर जागरूकता रैली निकाली।
    सीईओ श्री विश्वदीप ने उपस्थित सभी जन को लोकतंत्र की महत्ता की जानकारी देते हुए बताया कि जनता द्वारा जनता के लिए जनता का शासन ही लोकतंत्र है। किसी भी लोकतंत्र की मजबूती का आधार मतदान है। मतदाता की सक्रिय भागीदारी से देश का लोकतंत्र मजबूत एवं स्थायी बनता है। आप सभी अच्छे मतदाता का परिचय देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। साथ ही किसी भय, प्रलोभन, लालच या बहकावे में आकर मतदान नहीं करें। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी अपने परिवार सहित आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। जिससे वे अपने मताधिकार का उपयोग कर देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन कर सके एवं लोकतंत्र की मजबूती मे भागीदार बने। उन्होंने सभी को आधुनिक दृष्टिकोण अपनाने एवं अपने मत को व्यर्थ न जाने देकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। सीईओ श्री विश्वदीप ने उपस्थित सभी नागरिकों को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने, स्थानांतरित करवाने हेतु उपयोग में आने वाले आवेदन फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 की उपयोगिता बताई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को विधानसभा निर्वाचन 2023 संबंधी संकल्प पत्र का वाचन कर संकल्प दिलाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026

    कोरबा में भालू का हमला’ महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    August 12, 2026

    NEET-UG OMR शीट में गड़बड़ी के आरोप पर कोर्ट का फैसला, छात्रा को नहीं मिली राहत

    August 12, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.