Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में हालात नियंत्रण में: शराब भट्टी क्षेत्र में पुलिस की सख्ती, स्थिति सामान्य

    April 15, 2026

    CG Good Governance Festival : CM का कलेक्टरों को सख्त पत्र, खुद जमीनी हकीकत जानेंगे

    April 15, 2026

    पीलिया का प्रकोप बढ़ा’ 37 नए मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हम उन्हें वापस नहीं ला सकते, मुख्तार अंसारी की मौत पर क्यों बोला सुप्रीम कोर्ट?
    Chhattisgarh

    हम उन्हें वापस नहीं ला सकते, मुख्तार अंसारी की मौत पर क्यों बोला सुप्रीम कोर्ट?

    News EditorBy News EditorJuly 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है। उमर ने याचिका में कहा था कि  जेल में उनके पिता की मौत स्वाभाविक नहीं थी बल्कि उन्हें जहर दिया गाय था और इलाज से इनकार कर दिया गया था। अंसारी की तरफ से कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पेश हुए थे। नोटिस जारी करते हुए जस्टिस ऋषिकेष रॉय और एसवीएन भट्टी की बेंच ने कहा, अब हम उन्हें वापस नहीं ला सकते। याचिकाकर्ता ने मुठभेड़ जैसी स्थिति की आशंका जताई थी।

    बता दें कि मऊ सदर से पांच बार के विधायक रहे माफिया मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा जेल में मौत हो गई थी। बताया गाय था कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान चली गई। हालांकि सुप्रीम कोर्ट मुख्तार अंसारी की जिस याचिका पर सुनवाई कर रहा था वह 2023 में जारी की गई थी जिसमें मुख्तर की हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की गई थी। इस मामले में कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, हमें जिस बात का डर था, वही हुआ।

    इसपर बेंच ने कहा, हम उन्हें वापस नहीं ला सकते। यह आप अच्छी तरह जानते हैं। याचिकाकर्ता ने मुठभेड़ जैसी स्थिति की आशंका जताई थी। कपिल सिब्बल ने कहा कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए और किसी भी इंसान के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। इसके बाद कपिल सिब्बल ने याचिका में संशोधन का आवेदन दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह इसपर जवाब दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है।

    सिब्बल ने कहा कि याचिकाकर्ता के पिता को जेल के खाने में जहर दिया गया था। इसके अलावा उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद भी उनका इलाज नहीं करवाया गया। इस वजह से उनकी मौत हो गई। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए उन्हें यूपी के बाहर की किसी जेल में शिफ्ट किया जाए। बता दें कि मुख्तार अंसारी को 2005 में जेल हुई थी। मौत के बाद ऑटोप्सी रिपोर्ट में भी हार्ट अटैक को ही मौत का कारण बताया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि उनके विसरा में कोई भी जहर नहीं पाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में हालात नियंत्रण में: शराब भट्टी क्षेत्र में पुलिस की सख्ती, स्थिति सामान्य

    April 15, 2026

    CG Good Governance Festival : CM का कलेक्टरों को सख्त पत्र, खुद जमीनी हकीकत जानेंगे

    April 15, 2026

    पीलिया का प्रकोप बढ़ा’ 37 नए मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

    April 15, 2026

    CG NEWS : आंबेडकर जयंती रैली में कार पर खतरनाक स्टंट’ वीडियो वायरल, नियमों की उड़ी धज्जियां

    April 15, 2026

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही

    April 15, 2026

    कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    April 15, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    कोरबा में हालात नियंत्रण में: शराब भट्टी क्षेत्र में पुलिस की सख्ती, स्थिति सामान्य

    April 15, 2026

    CG Good Governance Festival : CM का कलेक्टरों को सख्त पत्र, खुद जमीनी हकीकत जानेंगे

    April 15, 2026

    पीलिया का प्रकोप बढ़ा’ 37 नए मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

    April 15, 2026

    CG NEWS : आंबेडकर जयंती रैली में कार पर खतरनाक स्टंट’ वीडियो वायरल, नियमों की उड़ी धज्जियां

    April 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.