कोरबा। विश्व योग दिवस के अवसर पर आकृति महिला समिति, सेंट्रल वर्कशॉप-स्टोर्स द्वारा सीडब्ल्यूएस हाउस में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को योग के महत्व और नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
अध्यक्ष नम्रता द्विवेदी ने कहा कि योग से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इस दौरान प्रशिक्षित योग शिक्षक ने अनुलोम-विलोम, भ्रामरी व ध्यान सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।



