Wednesday, January 28, 2026

नितिन नबीन पार्टी के मामलों में मेरे बॉस हैं: प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi Says Boss To Nitin Nabin: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि पार्टी से संबंधित मामलों में यह युवा नेता उनका ‘बॉस’ होगा. यहां पार्टी मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने 45 वर्षीय नवीन को एक ‘‘मिलेनियल’’ बताया, जो उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं जिसने भारत में बहुत सारे बदलाव देखे हैं.

नवीन को संगठन पर्व के समापन पर पार्टी मुख्यालय में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया, जिसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के विभिन्न पार्टी पदों के लिए चुनाव हुए. मोदी ने कहा, ‘‘जब बात पार्टी के विषयों की आती है, तब माननीय नितिन नवीन जी…मैं एक कार्यकर्ता हूं और आप मेरे बॉस हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘अब माननीय नितिन नवीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है बल्कि राजग के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी उन्हें संभालना है.’
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -