रायपुर में शनिवार को सट्टा कारोबार से जुड़े 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग मामलों में इन शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी हुई। जिनसे पुलिस करोड़ों के लेन-देन के बारे में पूछताछ कर रही है। जिसका खुलासा एक सब्जी वाले के खाते के ट्रांजेक्शन से हुआ है।
गुढ़ियारी थाने में एक सब्जी विक्रेता ने शिकायत की थी। जिसके मुताबिक, अचानक उसे जानकारी मिली थी कि, उसके खाते में करोड़ों का लेन-देन हुआ है जबकि उसने ऐसा कोई खाता भी नहीं खुलाया है। इसी तरह अलग-अलग थानों में ऐसी शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।
रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गुढ़ियारी में सब्जी बेचने वाले राजेंद्र कुमार भारती और खमतराई इलाके में बिल्डिंग का काम करने वाले अरुण जाल के खातों में करोड़ों रुपए के लेनदेन होने की बात सामने आई थी। इन खाताधारकों की जानकारी के बिना इनके डॉक्यूमेंट पर कुछ लोगों ने बैंक अकाउंट खुलवा लिए हैं



