Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस मार्च, आमजन में सुरक्षा का संदेश

    June 25, 2026

    CG BREAKING : छात्रों को मिला न्याय, रीचेकिंग के बाद 10वीं और 12वीं की टॉप लिस्ट में बढ़े नाम

    June 25, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 2 June 2025: आज भगवान शिव की होगी इन राशियों पर कृपा, आर्थिक और करियर पक्ष होगा मजबूत, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 2 June 2025: आज भगवान शिव की होगी इन राशियों पर कृपा, आर्थिक और करियर पक्ष होगा मजबूत, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    2 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 8 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 2 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके बिजनेस की गति धीमी रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आज आलस और सुस्ती अपने ऊपर हावी न होने दें और समय की कीमत को पहचानिए। नजदीकी रिश्तों में स्वार्थ की भावना नजर आएगी। कोई पुरानी जायदाद संबंधित समस्या उठ सकती है। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से आप किसी जरुरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 8

    वृष राशि- आज का दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को आज अचानक पैसे की आवश्यकता पड़ सकती है। सगे -संबंधियों से आपको सहायता मिल जाएगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। याद रखिए अगर समय की कदर नहीं करेंगे, तो इससे आपको ही नुकसान होगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी।

    • शुभ रंग- मेजेंटा
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपका कोई काम समय से पूरा ना होने के कारण आपको थोड़ी समस्या होगी। आज आपकी योग्यता लोगों के सामने आएगी, इसलिए लोगों की परवाह न करके अपने कार्यों पर ध्यान रखें। राजनीतिक कामों में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठेंगे। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा , जिससे घर में भौतिक सुख की बढ़ोत्तरी होगी।

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे,जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। आज शांत और तनाव रहित रहे। महिलाओ को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवन साथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 4

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे है, लेकिन इसके बावजूद आप परिवार में किसी सदस्य से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। संतान से आपको किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप ऑफिस में बॉस द्वारा दिये गये काम को अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे तो आपका इन्क्रीमेंट हो सकता है। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आज अचानक धन लाभ होने से घरवालों के साथ पार्टी करेंगे। आज अपने व्यस्तता से भरे माहौल से थोड़ा समय निकालकर अपने लिए परिवार के लिए निकालेंगे तो खुशियां बढ़ेगी। आज आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेगे, आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरुरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। शाम को पारिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टुरेंट में डिनर करने जायेंगे। सेहत के लिहाज से आज आप तंदरूस्त रहेंगे।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 5

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगीयो से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको  सफलता मिलेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। समय का सदुपयोग करके ही आप अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने में कामयाब होंगे।

    • शुभ रंग- मेजेंटा
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको प्रभावित होंगे। अगर आपका पैसा कहीं फसा है तो उसे हासिल करने के लिए आज अच्छा दिन है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें, आपको नुकसान हो सकता है। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है, समय से दवाई दे। रायटर की कोई किताब पब्लिश हो सकती है.. जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जायेगा।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 1

    कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा| इस राशि की महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है, अधिक लाभ होगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें। आज आप आपकी माता जी को स्वास्थ्य से जुडी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है , आप उनका ध्यान रखें।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप को काफी अच्छा महसूस करेंगे।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस मार्च, आमजन में सुरक्षा का संदेश

    June 25, 2026

    CG BREAKING : छात्रों को मिला न्याय, रीचेकिंग के बाद 10वीं और 12वीं की टॉप लिस्ट में बढ़े नाम

    June 25, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त

    June 25, 2026

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम जारी

    June 25, 2026

    सभी पीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन व एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    June 25, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा के 11 वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

    June 25, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    शहर के प्रमुख मार्गों से निकला पुलिस मार्च, आमजन में सुरक्षा का संदेश

    June 25, 2026

    CG BREAKING : छात्रों को मिला न्याय, रीचेकिंग के बाद 10वीं और 12वीं की टॉप लिस्ट में बढ़े नाम

    June 25, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त

    June 25, 2026

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम जारी

    June 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.