Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: मकर राशि वाले आज रहें सतर्क, ये राशि भी अपने गुस्से पर रखें काबू वरना बिगड़ जाएगा काम; पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: मकर राशि वाले आज रहें सतर्क, ये राशि भी अपने गुस्से पर रखें काबू वरना बिगड़ जाएगा काम; पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 18, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    18 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 23 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन खास रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको किसी अपने का सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग ट्रेवलिंग का बिजनेस कर रहे हैं,उन्हें आज उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आप कोई नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। बच्चों को आज अपने काम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है, वरना गलती होने पर बड़ों से डांट सुनने को मिल सकती है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 04

    वृष राशि

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। पूरा दिन परिवार के साथ बीतेगा। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो शिक्षक हैं, उनके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग स्वीट्स का बिजनेस कर रहे हैं, उनकी शॉप पर आज कोई बड़ा व्यक्ति आ सकता है। बड़े भाई के सहयोग से घर के लिये टी.वी या ए.सी. खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग से सब अच्छा बना रहेगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक-  09

    मिथुन राशि

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको खुद पर ध्यान रखने की जरूरत है। आज आप कोई चीज भूल सकते हैं। ऑफिस जाते समय सामान और जरूरी पेपर को लेना न भूलें। गुस्से पर काबू रखें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी फाइल को तैयार रखें। बिजनेस पार्टनर से संबंधों को लेकर आपके मन में कई सवाल पैदा हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल के लिये इन्हें किसी से साझा न करें।

    • शुभ रंग- नेवी ब्लू
    • शुभ अंक- 04

    कर्क राशि

    आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। कोई जरूरी काम बनते-बनते रूक सकता है। आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों की सलाह लेकर ही शुरुआत करें, इससे काम सही से पूरा होगा। महिलाएं किसी वाहन से शॉपिंग के लिये जा रही हैं तो पार्किंग करते समय रसीद अपने पर्स में संभालकर रख लें, वरना आप कहीं रखकर भूल सकती हैं। दाम्पत्य संबंध आज पहले से बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक-01

    सिंह राशि

    आज का दिन ठीक रहने वाला है। कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी हो सकती है। बेहतर होगा कि अपना कॉन्फिडेंस कम न होने दें, मन लगाकर काम करें। उचित मेहनत से आप काम में रुकावटों से भी पार पा लेंगे। जो लोग कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रखने के लिए लापरवाही व आलस ना करके पूरे मन से काम करेंगे तो जल्द ही आपको नई संभावनाएं मिलेंगी।

    • शुभ रंग-पीला
    • शुभ अंक- 03

    कन्या राशि

    आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है। उनसे बिजनेस के लिये किसी तरह की मदद भी मिल सकती है। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वायदा आज पूरा करेंगे। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते के लिये कहीं से फोन आ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 02

    तुला राशि

    आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज ऑफिस में किसी से आपकी बहस हो सकती है। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। आपके कार्यों की गति कुछ रूक सकती है। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग शैलून का काम करते हैं, उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 08

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन उत्साह भरा रहने वाला है। परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको कुछ रोचक बात पता चल सकती है। आप आज ज्यादातर काम आसानी से निपटाने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। आज आप अपने पुराने कामों का फॉलोअप ले सकते हैं। अपनी प्रेजेंटेशन और प्लान किसी और के सामने रखने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें। किसी काम के लिये आपकी कोशिशें सफल होंगी। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

    • शुभ रंग-स्काई ब्लू
    • शुभ अंक- 05

    धनु राशि

    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन है, उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है। धनलाभ का भी योग बन रहा है। बच्चों के साथ आज कोई मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 06

    मकर राशि

    आज कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। किसी पारिवारिक काम में मेहनत बढ़ सकती है। घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने मोबाइल फोन का ध्यान रखें। साथ ही अगर पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा रहे हैं तो अपने साथ एटीएम कार्ड ले जाना न भूलें। आज किसी से बेवजह की बातें न करें। पड़ोसी से किसी चीज़ को लेकर अनबन हो सकती है। अगर आप खुद की कोई फर्म खोलना चाहते हैं, तो आपको अपने बड़े भाई से सहयोग मिल सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 07

    कुंभ राशि

    आज खुशियां खुद चलकर आपके सामने आयेंगी। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको राहत मिलेगी। आईटी फिल्ड से जुड़े हुये हैं, तो महत्वपूर्ण लोगों से आपके कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं , जिससे उनके बिजनेस में लाभ होगा।

    • शुभ रंग- ऑरेंज
    • शुभ अंक- 01

    मीन राशि

    आज बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आप कोई पार्टटाइम काम शुरू कर सकते हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। बच्चों की पढ़ाई के लिये कोई अच्छा कॉलेज सर्च कर सकते हैं। आपको अपने किसी दोस्त का सहयोग भी मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 09
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – दिव्यांगजन को मिला सहारा, आंखों में दिखी नई उम्मीद

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

    May 13, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.