हिंदू नववर्ष पर ट्रैफिक डायवर्जन: दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक मुख्य मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

कोरबा, 19 मार्च 2026। हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस और भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
कोसाबाड़ी से सुभाष चौक, महाराणा प्रताप चौक, सीएसईबी चौक, टीपी नगर, सुनालिया चौक, रेलवे क्रॉसिंग, पुराना बस स्टैंड होते हुए सीतामढ़ी तक मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।

चांपा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट
चांपा की ओर से आने वाले कार, जीप, पिकअप, मेटाडोर और बसें बरबसपुर, रिसदी चौक, बालको, दर्री डैम, भवानी मंदिर, राताखार होते हुए कुसमुंडा की ओर जाएंगी।

कोरबा से बाहर जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग
कोरबा से बाहर जाने वाले बस, कार और अन्य वाहन दर्री डैम, बालको होते हुए आगे के मार्ग का उपयोग करेंगे।

डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई डायवर्जन प्वाइंट तय किए हैं, जिनमें बरबसपुर, इमलीडुगु तिराहा, शनि मंदिर, सर्वमंगला, राताखार तिराहा, अग्रसेन तिराहा, नया बस स्टैंड तिराहा, गुरु घासीदास तिराहा, जैन चौक, सुभाष चौक, एसपी ऑफिस के पास और आरटीओ तिराहा शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -