Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : किताब संकट के बीच बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों ने किया बंद का ऐलान

    June 24, 2026

    CG NEWS : जनसेवा से राष्ट्रीय पहचान तक, डॉ. बुधरी ताती को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान

    June 24, 2026

    CG NEWS : रात के अंधेरे में बाल गृह से भागे 11 बालक, जिम्मेदारों की भूमिका जांच के घेरे में

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”
    Chhattisgarh

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    News EditorBy News EditorMay 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, जनहितैषी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया गया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक, पुलिस अनुभागी अधिकारी कटघोरा श्री विजय सिंह राजपूत, प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री आस्था शर्मा सहित कोरबा जिले के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता की।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को थानों में आने वाले नागरिकों, फरियादियों एवं पीड़ितों के साथ सम्मानजनक एवं शालीन व्यवहार करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि थाने में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी पीड़ा, भय या समस्या से परेशान होता है तथा वह पुलिस से सहायता और न्याय की उम्मीद लेकर आता है। ऐसे में पुलिस का व्यवहार ही जनता के मन में विभाग की छवि बनाता है।

    प्रशिक्षण के दौरान “पुलिस सेवक है, मालिक नहीं” की भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि अच्छा व्यवहार केवल विभाग की छवि को बेहतर नहीं बनाता, बल्कि अपराध नियंत्रण एवं जनता के सहयोग को भी मजबूत करता है। जब जनता पुलिस पर विश्वास करती है, तब लोग निर्भीक होकर सूचना देते हैं, गवाह सहयोग करते हैं तथा पीड़ित खुलकर अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं।

    कार्यक्रम में वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से अच्छे एवं बुरे पुलिस व्यवहार के उदाहरण दिखाए गए तथा कुव्यवहार से संबंधित घटनाओं एवं उनके कानूनी परिणामों की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समझाया गया कि गलत व्यवहार, अभद्र भाषा, अनावश्यक दबाव अथवा शक्ति का दुरुपयोग न केवल विभागीय छवि को नुकसान पहुंचाता है बल्कि संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

    प्रशिक्षण के दौरान संविधान के अनुच्छेद 21, BNSS 2023, BNS 2023, SC/ST Act 1989, मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देश एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी DK Basu Guidelines की जानकारी विस्तार से दी गई। गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारों, महिला एवं कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता तथा कानून सम्मत पुलिसिंग के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

    अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि थानों में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए, FIR दर्ज करने से मना न किया जाए, प्रत्येक शिकायत को विधिवत GD में दर्ज किया जाए तथा शिकायतकर्ता को समय पर कार्यवाही की जानकारी दी जाए। महिला फरियादियों एवं SC/ST वर्ग के नागरिकों के प्रति विशेष संवेदनशील व्यवहार रखने पर भी जोर दिया गया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक, स्मार्ट पुलिसिंग एवं AI (Artificial Intelligence) आधारित तकनीकों के उपयोग पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया गया कि वर्तमान समय में अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध जांच, डिजिटल निगरानी, डेटा विश्लेषण, रिकॉर्ड प्रबंधन एवं त्वरित सूचना संकलन में AI तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने के लिए आईटी एवं AI आधारित संसाधनों के बेहतर उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

    अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सोशल मीडिया के प्रभाव, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन एवं तकनीक के माध्यम से बेहतर जनसंपर्क स्थापित करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा “कोरबा पुलिस व्यवहार संकल्प” लिया गया, जिसमें प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने, कानून की सीमाओं में रहकर कार्य करने तथा छत्तीसगढ़ पुलिस के आदर्श वाक्य “परित्राणाय साधूनाम्” को अपने व्यवहार एवं कार्यप्रणाली में उतारने का संकल्प लिया गया।

    कोरबा पुलिस द्वारा संवेदनशील पुलिसिंग, जनविश्वास, आधुनिक तकनीक एवं AI आधारित कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने हेतु इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : किताब संकट के बीच बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों ने किया बंद का ऐलान

    June 24, 2026

    CG NEWS : जनसेवा से राष्ट्रीय पहचान तक, डॉ. बुधरी ताती को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान

    June 24, 2026

    CG NEWS : रात के अंधेरे में बाल गृह से भागे 11 बालक, जिम्मेदारों की भूमिका जांच के घेरे में

    June 24, 2026

    कोरबा पूर्व संयत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73 वीं पुण्य तिथि मनायी गई

    June 24, 2026

    जन्मदिन बना मौत का दिन: 400 फीट खाई में धकेलकर की गई हत्या

    June 24, 2026

    CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून का जोरदार आगमन, 27 जिलों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी

    June 24, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG NEWS : किताब संकट के बीच बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों ने किया बंद का ऐलान

    June 24, 2026

    CG NEWS : जनसेवा से राष्ट्रीय पहचान तक, डॉ. बुधरी ताती को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान

    June 24, 2026

    CG NEWS : रात के अंधेरे में बाल गृह से भागे 11 बालक, जिम्मेदारों की भूमिका जांच के घेरे में

    June 24, 2026

    कोरबा पूर्व संयत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73 वीं पुण्य तिथि मनायी गई

    June 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.