Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एक्शन, जनहित क्रांति पार्टी पर जारी रहेगी पाबंदी, अधिसूचना जारी

    November 2, 2026

    रेल पटरी के किनारे दिखा मगरमच्छ का नन्हा बच्चा, वन विभाग अलर्ट, लोगों को दी गई चेतावनी

    November 2, 2026

    मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Korba News: राज्योत्सव पर बालको में भाषण, निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 20 स्कूलों के 54 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
    Chhattisgarh

    Korba News: राज्योत्सव पर बालको में भाषण, निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 20 स्कूलों के 54 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    News EditorBy News EditorNovember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के 26वें राज्योत्सव के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) बालकोनगर में विकासखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा विकासखंड के 20 विद्यालयों के लगभग 54 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध और क्विज के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    निबंध प्रतियोगिता में भानु गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान

    निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी लेखन क्षमता और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

    • प्रथम: भानु गुप्ता – सेजेस रूआबांधा साडा, कोरबा
    • द्वितीय: रिया पाण्डेय – बीटीआई हायर सेकेंडरी स्कूल, बालको
    • तृतीय: हिमानी सोनी – पीएम श्री सेजेस बालको

    भाषण प्रतियोगिता में आयुषी सिंह रहीं अव्वल

    भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों और वक्तृत्व कला से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इसमें पीएम श्री सेजेस बालको की आयुषी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    • प्रथम: आयुषी सिंह – पीएम श्री सेजेस बालको
    • द्वितीय: जानी पटेल – पीएम श्री सेजेस तिलकेजा
    • तृतीय: प्रिया साहू – सेजेस साडा कन्या, कोरबा

    क्विज प्रतियोगिता में दृष्टि धीवर ने मारी बाजी

    क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान और अपनी विषयगत जानकारी का प्रदर्शन किया। इसमें बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालको की दृष्टि धीवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    • प्रथम: दृष्टि धीवर – बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालको
    • द्वितीय: दिनेश कुरी – पीएम श्री सेजेस बालको
    • तृतीय: जिया – हाई स्कूल गढ़ उपरोड़ा

    शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा टी.पी. उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र साहू, बीआरसीसी अनिल रात्रे, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मनहर, व्याख्याता संजय दुबे, प्रधानपाठक एवं सीएसी कश्यप, बालको संकुल क्रमांक-1 के सत्यनारायण मनहर उपस्थित रहे।

    इसके अलावा वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद एवं पार्षद दल के सचेतक सत्येन्द्र दुबे, पीएम श्री सेजेस बालको की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ दुबे, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कृष्णा रानी मनहर सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

    निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

    विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित आचार्य एवं व्याख्याता निर्णायक के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिताओं के आयोजन और विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी प्रतिस्पर्धा के जरिए सीखने का अवसर मिला। राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित इस विकासखंड स्तरीय आयोजन में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एक्शन, जनहित क्रांति पार्टी पर जारी रहेगी पाबंदी, अधिसूचना जारी

    November 2, 2026

    रेल पटरी के किनारे दिखा मगरमच्छ का नन्हा बच्चा, वन विभाग अलर्ट, लोगों को दी गई चेतावनी

    November 2, 2026

    मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

    November 2, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका पद भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 2, 2026

    CG Elections 2026 : वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, 3 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    November 2, 2026

    Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा मामले में बड़ा एक्शन, सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी, आज कोर्ट में होगा पेश

    November 2, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एक्शन, जनहित क्रांति पार्टी पर जारी रहेगी पाबंदी, अधिसूचना जारी

    November 2, 2026

    रेल पटरी के किनारे दिखा मगरमच्छ का नन्हा बच्चा, वन विभाग अलर्ट, लोगों को दी गई चेतावनी

    November 2, 2026

    मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

    November 2, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका पद भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.