जांजगीर-चांपा 01 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में 02 नवम्बर 2026 को जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक होंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव होंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा –
राज्योत्सव कार्यक्रम के अवसर पर जिले में 02 नवम्बर को दोपहर 03 बजे से शालेय छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं सायं 7 बजे छत्तीसगढ़ी सुप्रसिद्ध गायक श्री सुनील मानिकपुरी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।




