Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव से पहले साय सरकार का बड़ा ऐलान, तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर शुरू होंगे पुरस्कार

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवम्बर को शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन

    November 1, 2026

    दुर्गा पंडाल नैला के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी तिल्दा रायपुर से गिरफ्तार

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पत्नी को दहेज एवं पैसों की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    पत्नी को दहेज एवं पैसों की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरोपी का नाम –
    1- लव कुमार पटेल उर्फ मोटन पिता नकुल प्रसाद पटेल उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, यादव मोहल्ला, ग्राम एरमशाही, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।

    मामले का संक्षिप्त विवरण – थाना जांजगीर के मर्ग क्रमांक 53/2026 धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत ग्राम बिरगहनी स्थित बंधवा तालाब के पार नीम के पेड़ पर अज्ञात महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत पंचनामा कार्यवाही की गई। मृतिका की पहचान उसके परिजनों द्वारा श्रद्धा पटेल निवासी ग्राम सोठी के रूप में की गई। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण फांसी से दम घुटना एवं मृत्यु की प्रकृति आत्महत्या होना लेख किया गया। विवेचना के दौरान मृतिका के पिता, माता, बहनों एवं अन्य परिजनों से पूछताछ कर कथन लिया गया। परिजनों ने अपने कथनों में बताया कि मृतिका का पति आरोपी लव कुमार पटेल शादी के लगभग डेढ़ वर्ष बाद से ही उसे लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोपी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति एवं शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हुए मृतिका पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था तथा पैसे नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट करता था। इसके अतिरिक्त आरोपी मृतिका के चरित्र पर संदेह कर भी उसे लगातार प्रताड़ित करता था परिजनों के अनुसार लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर मृतिका दिनांक 30.04.26 को बलौदा स्थित किराये के मकान से कहीं चली गई थी। दिनांक 01.05.26 को उसका शव ग्राम बिरगहनी के बंधवा तालाब के पार नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला मामले की जांच एवं परिजनों के कथनों के आधार पर आरोपी पति लव कुमार पटेल के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी लव कुमार पटेल उर्फ मोटन को मुखबिर सूचना के आधार पर अकलतरा से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना के संबंध में अपराध स्वीकार किए जाने पर आज दिनांक 01.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव से पहले साय सरकार का बड़ा ऐलान, तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर शुरू होंगे पुरस्कार

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवम्बर को शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन

    November 1, 2026

    दुर्गा पंडाल नैला के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी तिल्दा रायपुर से गिरफ्तार

    November 1, 2026

    शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित

    November 1, 2026

    CG Media Insurance Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को मिलेगा स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट

    November 1, 2026

    November Rule Changes 2026 : आम आदमी के लिए जरूरी खबर’ आज से लागू हुए 5 नए नियम, जानें क्या सस्ता और क्या महंगा होगा

    November 1, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव से पहले साय सरकार का बड़ा ऐलान, तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर शुरू होंगे पुरस्कार

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवम्बर को शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन

    November 1, 2026

    दुर्गा पंडाल नैला के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी तिल्दा रायपुर से गिरफ्तार

    November 1, 2026

    शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित

    November 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.