Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    TMC को बड़ा झटका’ लगातार इस्तीफों ने बढ़ाई राजनीतिक गलियारों में हलचल

    June 11, 2026

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, शिशु वार्ड के 10 नवजात बच्चों की मौत, 30 से अधिक को बचाया
    Chhattisgarh

    झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, शिशु वार्ड के 10 नवजात बच्चों की मौत, 30 से अधिक को बचाया

    News EditorBy News EditorNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के झांसी जिले शुक्रवार देर-रात महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 47 नवजात भर्ती थे। रात लगभग 11.40 आग लगने का कारण ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट बताया जा रहा है। सीएम योगी ने हादसे पर संज्ञान लिया है।

    खबर लिखे जाने तक मेडिकल कॉलेज वार्ड से 31 नवजात को बाहर निकाल लिया गया था। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया। सेना एवं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। दस नवजात की मौत से अस्पताल परिसर में कोहराम मचा हुआ है। नवजातों के माता-पिता भी अपने नवजातों को बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब पौने ग्यारह बजे मेडिकल कॉलेज एसएनसीयू वार्ड से धुआं निकलता दिखा। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जब तक कुछ समझ पाते, आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। वहां भगदड़ मच गई। वार्ड की खिड़की का कांच तोड़कर फायर ब्रिगेड कर्मी अन्दर पहुंचे और 8 बच्चों को बाहर निकाला, जो बुरी तरह झुलसे हुए थे।

    नवजातों को बाहर निकालने की कोशिश हुई लेकिन, धुआं एवं दरवाज पर आग की लपट होने से नवजात समय पर बाहर नहीं निकाले जा सके। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ियों के पहुंचने पर नवजातों को बाहर निकाला जा सका। खबर लिखे जाने तक वार्ड से 10 नवजात शिशुओं के शव बाहर निकाले जा चुके। मौके पर रोते-बिलखते परिजनों का जमावड़ा हुआ है। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य चल रहा था।मौके पर जिलाधिकारी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। सेना का दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुका है। मेडिकल कॉलेज की बिजली काट दी गई है। अब तक करीब 30 से अधिक बच्चों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

    मेडिकल कॉलेज में आग लगने के बाद से चारो ओर अफरा-तफरी का माहौल है। परिजन रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। कानपुर से बड़ी डॉक्टरों की बड़ी टीम को झांसी के लिए रवाना किया गया है। सीएम के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी झांसी के लिए रवाना हुए।

    बुंदेलखंड क्षेत्र के ज्यादातर लोग मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी और इलाज के लिए आते हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

    June 11, 2026

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026

    कोरबा में पुलिस पर गंभीर आरोप, घटना के बाद निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 11, 2026

    (कोरबा) रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित

    June 11, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    TMC को बड़ा झटका’ लगातार इस्तीफों ने बढ़ाई राजनीतिक गलियारों में हलचल

    June 11, 2026

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

    June 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.