कोरबा. कोरबा जिले के पड़ोसी जिला धरमजयगढ़ वनमंडल से आए 6 हाथियों के नए दल के साथ जिले के कुदमुरा वन परिसर में जमे हाथियों का दल अब कोरबा वनमंडल अंतर्गत पसरखेत वन परिक्षेत्र के ग्राम कोल्गा पहुंच गया है। अचानक पहुंचे हाथियों के दल ने आते ही उत्पात मचाते हुए 10 से अधिक ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की फसल को चौपट कर दिया।
हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं वन विभाग गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का काम शुरू कर दिया है। वन विभाग उन्हें हाथियों के आने की जानकारी देते हुए जंगल न जाने की सलाह दे रहे हैं। ग्राम कोल्गा में फसल रौंदे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों द्वारा किए गए नुकसानी का आंकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की। बjaankaaree के अनुसार कुदमुरा परिसर में 6 हाथी पहले से ही डेरा डाले हुए थे। यहां अब हाथियों का एक 6 सदस्यीय दल और आ गया। हाथियों के नए दल के आते ही पूर्व से मौजूद हाथी उसके पीछे हो लिए और कुदमुरा के जंगल से आगे बढकर पसरखेत रेंज अंतर्गत कोल्गा पहुंच गया। खेतों में उत्पात मचाने के बाद सुबह होने से पले जंगल के कक्ष क्रमांक पी 1132 में पहुंचकर विश्राम करने लगे। वर्तमान में हाथियों का यह दल इसी स्थान पर है जिसकी निगरानी ड्रोन कैमरे के जरिए लगातार की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


