जगदलपुर:- नगर निगम (महापौर) के नए कार्यकाल का शुभारंभ आज सुबह विधिविधान पूजा अर्चना के साथ किया गया। निगम कार्यालय में शुभ मुहूर्त पर नगर निगम (महापौर) के नए कार्यकाल के शुभारंभ के बाद संजय पाण्डे ने पदभार ग्रहण किया। नए महापौर के चेंबर को बहुत ही कम समय में तैयार किया गया है। रात दिन काम करके कारीगरों ने इसे नया रूप दिया है। महापौर जिस कुर्सी में बैठेंगे उसके पीछे एक राम दरबार का बड़ा फोटो लगाया गया है। वहीं कक्ष के भीतर प्रधानमंत्री के छायाचित्र के साथ ही क्रम से अन्य नेताओं के फोटो व दिवंगत महापुरुषों के फोटो भी लगाए गए हैं।
मालूम हो कि चुनाव परिणाम के 13 दिन बाद 1 मार्च को शुभ मुहूर्त में संजय पाण्डे ने अपने पार्षदों के साथ शपथ लिया था। आज सुबह नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर ने पदभार ग्रहण किया। समर्थकों ने उन्हें बुके देकर बधाई दी। इससे पूर्व वह सपत्नीक दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे थे। इस अवसर पर उनके साथ समर्थक भी मौजूद रहे। निगम कार्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, वेदवती कश्यप, सफीरा साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, सभी पार्षद, कार्यकर्ता, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


