Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोलकाता में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सरकार बनाएगी नई कमेटी

    June 24, 2026

    24 जून 2026 Horoscope : मिथुन वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, मकर-मीन के प्रेम जीवन में आएगी गहरी समझ, जानते हैं आज का भविष्यफल

    June 24, 2026

    खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शिक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 17 March 2025: आज इन राशियों की किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, धन-धान्य में होगी बरकत, पढ़िए दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 17 March 2025: आज इन राशियों की किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, धन-धान्य में होगी बरकत, पढ़िए दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorMarch 17, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    17 March 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से नए दोस्त बनेंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अंदर नया उत्साह देखने को मिलेगा।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरे हो जाएंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि 

    आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्य में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नए बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि 

    आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से रिलैक्स फील करेंगे। राजनीति व सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    कन्या राशि 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों की मदद मिलने से काम जल्द पूरा कर लेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    तुला राशि 

    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा। आज नई स्किल सीखने का विचार कर सकते हैं। आज नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला खिलाएंगी। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 7

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग-गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। बैक pain से जुडी समस्या से छुटकारा पाने के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेंगे। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि 

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि 

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की ओर एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 7

    मीन राशि 

    आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बिताएंगे। रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। पिता से आज

    आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। नवविवाहित दंपति आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

    • शुभ रंग- मैरुन
    • शुभ अंक- 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोलकाता में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सरकार बनाएगी नई कमेटी

    June 24, 2026

    24 जून 2026 Horoscope : मिथुन वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, मकर-मीन के प्रेम जीवन में आएगी गहरी समझ, जानते हैं आज का भविष्यफल

    June 24, 2026

    खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शिक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

    June 23, 2026

    CM Sai’ का बड़ा फैसला, श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    June 23, 2026

    ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक केस में ED की एंट्री, रायपुर पुलिस से मांगे रिकॉर्ड

    June 23, 2026

    CG NEWS : नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद गहराया, 26 परिवारों को गांव छोड़ने का दबाव

    June 23, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    कोलकाता में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सरकार बनाएगी नई कमेटी

    June 24, 2026

    24 जून 2026 Horoscope : मिथुन वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, मकर-मीन के प्रेम जीवन में आएगी गहरी समझ, जानते हैं आज का भविष्यफल

    June 24, 2026

    खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शिक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

    June 23, 2026

    CM Sai’ का बड़ा फैसला, श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    June 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.