बाराद्वार – दिनांक 21-05-24 को थाने मे मुखबीर से सूचना मिला कि ,रायपुरा भांठापारा निवासी चैतराम डहरिया पिता संतुराम डहरिया उम्र 43 वर्ष भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है, मूखबीर सूचना पर प्रआर. देवनारायण चंद्रा ,पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर चैतराम डहरिया से 05 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की 06 प्लास्टिक जरिकेन में 5-5 लीटर हांथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब कुल 30 लीटर किमती 3000/- रूपये गवाहों के समक्ष जप्त किए । आरोपी के खिलाफ थाना बाराद्वार में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सक्ती जेल दाखिल किया गया है ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




