Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    * बावन पत्ती का दांव लगाते 03 प्रकरणों में 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

    October 8, 2026

    * नाबालिग बालिका के अपहृत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: आज शुक्रवार के दिन राशि के जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: आज शुक्रवार के दिन राशि के जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार

    News EditorBy News EditorMarch 22, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 35 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर कल भोर 4 बजकर 28 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। पारिवारिक मसलों को सुलझाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। आपकी व्यवसायिक इच्छाएं पूरी होंगी। आप मनपसंद व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने खर्चे पर नजर रखने की जरूरत है। आप अपने काम पर फोकस रखते हुए अपने खान-पान पर भी ध्यान देंगे। लवमेट के साथ आप की आपसी समझ बेहतर होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है।

    वृष राशि: आपके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे। अपनी जीवन शैली में बदलाव करेंगे। कठिन समय में सही निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आई चुनौतियों से अपनी सूझबूझ और समझदारी से निपटने का प्रयास करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाएंगे। नवविवाहित दम्पति आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आप कुछ खास काम को अच्छी तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि: आज दिन आपके लिए आशा जनक रहेगा। विशेषकर आपके निजी जीवन में आप समृद्ध रहेंगे। आपका दांपत्य जीवन सकारात्मक रहेगा। बात-चीत के दौरान कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर ध्यान दें। इस राशि के जातकों को उनके व्यवसाय में काफी लाभ मिलेगा लेकिन कोई व्यावसायिक निर्णय लेते समय सतर्क रहें। साझेदारी में व्यापार करने से बचें। आज परिवार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके आस-पास मौजूद हर व्यक्ति भले ही आपका दोस्त हो उस पर निर्भर नहीं होना चाहिए। यह आपके लिए सही नहीं है। हर काम खुद करने का प्रयास करेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि: आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, उसके अनुसार काम करेंगें। आज कुछ लोग आपके लिए समस्याएं खड़ी करने का प्रयास करेंगे। आप उस पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करेंगे। जो लोग बहुत दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है, कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप अगर अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी कुछ दिन रुक कर बनायें। आप अपने व्यक्तिगत, और पारिवारिक जरूरतों का ख्याल रखेंगे। पारिवारिक जीवन हर तरह से बेहतर रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 5

    सिंह राशि: आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। व्यवसाय के विस्तार में सफलता मिलेगी। रोजगार या व्यवसाय संबंधित कोई अतिरिक्त योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सभी का सहयोग मिलने के योग हैं। धन लाभ के स्त्रोत मिलेंगे। आज बच्चों के किसी प्रोजेक्ट पर काफी पैसे खर्च करेंगे। यह खर्चा आपको अच्छा लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें भोजन में पौष्टिक चीजें शामिल करें। उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा देंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 2

    कन्या राशि: आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप व्यवसाय में अपना करियर बनाना चाह रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उन्हें आज अचानक धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपकी मेहनत से आय में वृद्धि होगी। आज बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। पहले किए गए किसी निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आप दोस्तों के साथ आज पार्टी इंजॉय करेंगे। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव करें।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि: आपके लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी पदोन्नति या नई नौकरी मिलने के योग हैं। आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप किसी बड़ी कम्पनी में निवेश करने का मन बनायेंगे। आज आपको आलस्य से बचना चाहिए नहीं तो आपके कार्यों को पूरा होने में देरी हो सकती है। ड्राईफ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी, दिन लाभदायक गुजरेगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होने के आसार हैं।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 7

    वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज आशावादी बने रहेंगे। आज सोशल मीडिया पर आपके किसी पोस्ट को ज्यादा पसंद किया जायेगा। आज दूसरों के साथ बातचीत करने के कौशल में भी सुधार होगा। आप किसी सही जगह निवेश करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जो नौकरी पाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिलेगी। तकनीकी से जुड़े हुए लोगों को नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा देने वाले जातकों को नये अवसर मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 9

    धनु राशि: आज आपका दिन खास रहेगा। आज आप कुछ नया सिखने का प्रयास करेंगे। आज बड़ों की सलाह कार्य क्षेत्र में आपका मार्ग दर्शन करेगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जो लोग सिंगल है, उन्हें मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में मन लगायेंगे। आपको लग्जरी चीजों का लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरुरत है। दाम्पत्य जीवन बेहतर बना रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि: आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। यह आपके रिश्ते को संजोए रखने के लिए आवश्यक कदम होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रखने के लिए कम्युनिकेशन गैप न होनें दें। सबसे बातचीत अवश्य करें। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलाने से आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। आज आप की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने सेहत का ख्याल रखें समय पर रुटीन चेकअप कराते रहें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आपका काम समय पर पूरा हो सकता है।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि: आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आप अपने परिवार  के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको जीवन बदलाव सम्बन्धी कुछ नए अवसर मिलेंगे। आज व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे। आज आप किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी लेने का मन बना सकते हैं। आज आपकी बनायीं गई योजनाएं सफल होंगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। करियर के मामले में आपको सफलता मिल सकती है।

    मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। इससे आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके किसी प्रोजेक्ट की प्रशंसा भी होगी। आज ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों की अच्छी इनकम होगी। आज परिवार  से किसी कार्य को करने में उनकी हर संभव मदद मिलेगी। उनके लिए दिन शुभ है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कहीं की यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। इस दौरान आपको अतिरिक्त खर्चों से बचना चाहिए।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 3
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    * बावन पत्ती का दांव लगाते 03 प्रकरणों में 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

    October 8, 2026

    * नाबालिग बालिका के अपहृत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    * फरार आरोपी को जिला कोरबा से पकड़ने में थाना बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    October 8, 2026

    घर की रसोई से शुरू हुआ रीना का कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से बनीं आत्मनिर्भर

    October 8, 2026

    मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई के लिए आसान हुआ सफर

    October 8, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    * बावन पत्ती का दांव लगाते 03 प्रकरणों में 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

    October 8, 2026

    * नाबालिग बालिका के अपहृत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    * फरार आरोपी को जिला कोरबा से पकड़ने में थाना बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    October 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.