Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    West Bengal CM Oath Ceremony : बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव’ सुवेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ

    May 9, 2026

    Chhattisgarh By-Election Dates 2026 : आचार संहिता लागू , चुनावी जिलों में तत्काल प्रभाव से सरकारी घोषणाओं पर लगी रोक

    May 9, 2026

    CG Weather Update : अगले 48 घंटे रहेंगे अहम , मौसम विभाग ने जारी किया सुरक्षा संबंधी बुलेटिन

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: आज शीतला अष्टमी के दिन खुलेगी इन राशियों की किस्मत, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी, जानें अपनी राशि का हाल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: आज शीतला अष्टमी के दिन खुलेगी इन राशियों की किस्मत, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी, जानें अपनी राशि का हाल

    News EditorBy News EditorMarch 22, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    22 March 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शीतलाष्टमी का व्रत किया जाएगा।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, उनकी किसी कविता को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में दोस्तों से सहायता मिलेगी। बच्चे आपसे अपनी बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप किसी काम को नए सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आज आपके कार्य समय से पूरे होते चले जाएंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ हो सकता है। परिवार में सब कुछ अच्छा बना

    रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप कोई भी अवसर हाथ से ना जाने दें। आपके काम में सफलता मिलेगी। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, आप किसी संस्था से भी जुड़ेंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 6

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन की उलझन थोड़ी कम होगी। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आज किसी रिश्तेदार की मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। छात्रों की पढ़ाई में आ रही समस्याएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको खास सलाह दे सकते हैं, जो आगे चलकर आपके बहुत ही काम आएगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो जाएगा। साथ ही अन्य कामों की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह की बात फाइनल हो जाएगी। घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिए ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। आज ऑफिस के किसी मीटिंग में आपको जाना पड़ेगा। अपनी बात सब को समझने में सफल होंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    कन्या राशि: 

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे, यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जाएगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। आज आपके आस-पास के लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। आज आप महत्वपूर्ण काम समय से पहले निपटा लेंगे, सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप अपनी बात दूसरों को समझने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए प्लानिंग बनाएंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि: 

    आज का दिन बदलाव से भरा रहेगा। आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लाएगा। आपको अपने करियर का बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक आपको किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नए बिजनेस की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, बेहतर अंक प्राप्त होंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन जीवन में किसी नई खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको बड़ी खुशखबरी देंगे। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आएंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्रॉन्ग रहेंगे। इस राशि के मैनेजर पोस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। इनकम बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। आईआईटी या किसी भी टेक्निकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि: 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद लेंगे। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे आपका प्रोजेक्ट समय रहते पूरा हो जाएगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको मदद मिलेगी, जिससे काम करने में आसानी होगी। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्लान बनाएंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपके धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपको ऐसा काम दिया जाएगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आपका
    वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। आज आप अपनों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। काम भी बेहतर ढंग से चलेगा। बच्चे पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जा सकते हैं। इनकम के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि: 

    आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से संबंधी हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में
    भाग ले सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। घर के ज्यादातर कार्य पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। घर वाले आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    West Bengal CM Oath Ceremony : बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव’ सुवेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ

    May 9, 2026

    Chhattisgarh By-Election Dates 2026 : आचार संहिता लागू , चुनावी जिलों में तत्काल प्रभाव से सरकारी घोषणाओं पर लगी रोक

    May 9, 2026

    CG Weather Update : अगले 48 घंटे रहेंगे अहम , मौसम विभाग ने जारी किया सुरक्षा संबंधी बुलेटिन

    May 9, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग

    May 9, 2026

    बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

    May 9, 2026

    CG Road Accident : खून से लाल हुई सड़क , कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार, इलाके में मातम

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    West Bengal CM Oath Ceremony : बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव’ सुवेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ

    May 9, 2026

    Chhattisgarh By-Election Dates 2026 : आचार संहिता लागू , चुनावी जिलों में तत्काल प्रभाव से सरकारी घोषणाओं पर लगी रोक

    May 9, 2026

    CG Weather Update : अगले 48 घंटे रहेंगे अहम , मौसम विभाग ने जारी किया सुरक्षा संबंधी बुलेटिन

    May 9, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.