Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
जांजगीर-चांपा, 11 जुलाई 2026। जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शीघ्र ही विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, पार्षदगण एवं नगर पालिका अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जांजगीर-नैला का निर्माण केवल नगर पालिका का दायित्व नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित…
रायपुर, 10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता और सुचारू संचालन को लेकर आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ संचालन एवं रखरखाव नीति पर व्यापक चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। ’पंचायतों को हस्तांतरित होगी व्यवस्था’ बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य में निर्मित सभी नल-जल योजनाओं का सफल संचालन शासन के निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया…
रायपुर, 10 जुलाई 2026/प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तमाम तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन प्रातः 9 बजे से होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।…
CG NEWS : धरसीवां। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खेलते-खेलते बावड़ी तक पहुंचे बच्चे बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में स्थित…
* नाम आरोपी शिवा कुमार दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर उम्र 23 साल निवासी बाराद्वार बस्ती थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) * घटना का विवरण – मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सक्ती श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफूल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) द्वारा लगातार जिले के सभी थाना प्रभारियो को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर लगातार अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदशन पर आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बाराद्वार…
Shraddha Walkar Case : नई दिल्ली। बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। श्रद्धा की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद आफताब जेल से ही अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए है। बताया जा रहा है कि वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से MA Sociology (समाजशास्त्र) की पढ़ाई कर रहा है। आफताब की परीक्षा के कारण दिल्ली की एक अदालत में होने वाली सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया है। अदालत ने 20 जुलाई को प्रस्तावित कार्यवाही को स्थगित करने की अनुमति दी है, क्योंकि आरोपी ने…
E-20 नई दिल्ली। देश में पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार अब शुद्ध पेट्रोल और E-10 (10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) की जगह E-20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिलाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करना और घरेलू स्तर पर इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देना है। इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कार्यक्रम के तहत सरकार ने इथेनॉल सेक्टर में बड़े निवेश की योजना बनाई है। अनुमान के मुताबिक, इस क्षेत्र में करीब…
One Nation One Election : रायपुर, 11 जुलाई। देश में चुनावी व्यवस्था को बदलने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। संसद की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) इस प्रस्ताव को 2029 के लोकसभा चुनाव तक लागू करने की संभावनाओं पर काम कर रही है। समिति देशभर के राजनीतिक दलों, राज्यों के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार राय ले रही है। JPC के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी के अनुसार, अब तक समिति के सामने आए सुझावों में बड़ी संख्या में लोगों और संगठनों ने एक साथ चुनाव कराने…
CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रहे पांच मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला समेत पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। यह घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया…
CG NEWS : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। हाथियों के बस्ती में पहुंचने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। एक घटना में जान बचाकर भाग रही महिला को हाथी ने कुचल दिया, जबकि उसकी मासूम बेटी मां को पकड़कर रोती हुई दिखाई दी। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है। बस्ती में घुसे हाथी ने महिला को बनाया शिकार जानकारी के अनुसार, रायगढ़…
