Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त के आदेश पर सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक सहित छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस संबंध में 20 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सचिन तिवारी को कोरबा जोन की जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी को महापौर कार्यालय से संबंधित कार्यों से मुक्त करते हुए उप जोन प्रभारी, कोरबा जोन की जिम्मेदारी…
CG Jobs 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर (विशेष शिक्षक) के 38 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से संक्षिप्त भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंतिम दिन शाम 5 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस भर्ती के जरिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षकों…
CG Naxal News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना पुंगारपाल क्षेत्र के ग्राम बेड़मा के जंगलों में की गई। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां नक्सलियों के पुराने नेटवर्क और उनकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आत्मसमर्पित माओवादियों ने दी थी डंप की जानकारी जानकारी के…
गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण : 1. लखन राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, कोरबा। 2. रवि निषाद उर्फ दादू, उम्र 22 वर्ष, निवासी राताखार बाईपास रोड, कोरबा। 3. कमल निषाद उर्फ़ टेंगना निवासी रातखर बाईपास रोड कोरबा कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18.11.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रामसागरपारा निवासी प्रार्थी के साथ मारपीट कर मोबाइल एवं नगदी रकम लूटने की घटना घटित…
CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि सट्टेबाजी से कमाई गई रकम को हवाला नेटवर्क के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा गया। इस अवैध कमाई से करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्तियां बनाए जाने की जानकारी मिली है। मामले में दुबई कनेक्शन भी सामने आने के बाद जांच एजेंसियों की नजर पूरे नेटवर्क पर टिक गई है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि सट्टे के कारोबार से…
CG News : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां रत्नजोत के फल खाने से एक ही परिवार के छह बच्चे बीमार हो गए। घटना पलारी थाना क्षेत्र के अछोली गांव की है। बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे गांव के बड़े तालाब के पास खेलने गए थे। इसी दौरान उन्होंने वहां लगे रत्नजोत के पौधों से फल तोड़कर खा लिए। कुछ समय बाद शाम ढलते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक साथ छह बच्चों की हालत खराब होने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।…
CG Weather News : रायपुर। चक्रवाती तूफान अकवान का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। खासकर धान की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि बारिश या चक्रवात के कारण फसलों को नुकसान होता है, तो राज्य सरकार प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा…
CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की दबंगई का मामला सामने आया है। सिम्स अस्पताल के सामने गुरुवार रात एक युवक ने जमकर हंगामा किया। राहगीरों को परेशान करने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी (TI) ने जब युवक को समझाने की कोशिश की, तो वह पुलिस अधिकारी से ही उलझ गया। आरोपी ने थाना प्रभारी के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की और हाथापाई करने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो युवकों के रूस में फंसे होने और वहां प्रताड़ना झेलने का गंभीर मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में रूस गए रायपुर और बिलासपुर के दो युवक अब कथित तौर पर मुश्किल हालात में जिंदगी गुजार रहे हैं। इनमें रायपुर निवासी टिकेश्वर साहू (38) और बिलासपुर निवासी विनीत कुमार (21) शामिल हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों के साथ वहां दुर्व्यवहार किया जा रहा है। खाने-पीने तक में परेशान किया जा रहा है और उन्हें झूठे ड्रग्स मामले में फंसाने की कोशिश की गई है। इस घटना के सामने आने…
CG Teacher Recruitment : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर लंबे समय से बनी कानूनी अड़चन अब दूर हो गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा पर लगी रोक हटा दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रदेश में कुल 2,292 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। इस फैसले से शिक्षा विभाग में रिक्त पदों…
