Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना बिर्रा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ind to ind विवेचना के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3.780 किलोग्राम गांजा कीमती 57800₹ जब्त की है। विवरण दिनांक 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि स्कूटी में सवार एक व्यक्ति कैलाश कुमार आजाद के द्वारा बिक्री हेतु गांजा रखा है कि सूचना पर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बिर्रा के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर आरोपी कैलाश कुमार आजाद को बिर्रा क्षेत्र के ग्राम सिलादेही निर्माणाधीन पेट्रोल…
CG Accident News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए इन हादसों में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। मैनपाट में तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत पहला हादसा जिले के मैनपाट क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।…
जांजगीर-चांपा 1 1 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “विहान” अतर्गत जिला / विकासखण्ड स्तर पर स्वीकृत रिक्त पद विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (जांजगीर-4, सक्ती-03) कुल-07 पद, क्षेत्रीय समन्वयक (जांजगीर-03, सक्ती-02) कुल-05 पद एवं लेखापाल (सक्ती जिला हेतु-01) कुल-01 पद पर संविदा भर्ती किये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि चयन समिति द्वारा परीक्षण / निरीक्षण उपरांत पात्र/अपात्र सूची जारी किया जा रहा है। दावा-आपत्ति 28 जुलाई 2026 को कार्यालयीन सायं 5.00 बजे तक आमंत्रित किया गया है। उक्त सूची जिला पंचायत-जांजगीर-चांपा के सूचना-पटल एवं जिला के वेबसाइट-www.janjgir-champa.gov.in पर देखा जा…
जांजगीर-चांपा, 11 जुलाई 2026। जिले के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समयबद्ध पाठ्यक्रम पूर्णता एवं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा तथा प्रत्येक विद्यालय में नियमित, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने शिक्षकों की समय पर उपस्थिति एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि दर्ज संख्या के अनुरूप प्रतिदिन…
CG NEWS : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक नाबालिग छात्र के साथ कथित रूप से अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल का विद्यार्थी है। घटना जिले के अड़भार क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर…
CGPSC बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सहायक प्राध्यापक (राजनीति शास्त्र) भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश जारी किया है। अदालत ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और CGPSC को मामले की जांच कर 120 दिनों के भीतर नियमानुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। यह मामला रायगढ़ निवासी अली हसन की ओर से दायर याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने सहायक प्राध्यापक (राजनीति शास्त्र) पद पर हुई नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया था। बिना NOC नियुक्ति का आरोप याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में दलील दी गई कि सहायक…
T.S. Singh Deo’ रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के अंदर नेतृत्व बदलाव को लेकर अटकलों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी सिंह देव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए कई पोस्टर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, टीएस सिंह देव ने इस पूरे मामले में कहा है कि कांग्रेस में संगठन से जुड़े सभी बड़े फैसले पार्टी का हाईकमान लेता है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल को…
Vietnam Boat Accident : नई दिल्ली। वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया है। पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद कई लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। रेस्क्यू टीमों द्वारा समुद्री क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। नाव में सवार यात्रियों की संख्या और हादसे के सही कारणों की जानकारी जुटाई जा रही…
जांजगीर-चांपा, 11 जुलाई 2026। जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शीघ्र ही विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, पार्षदगण एवं नगर पालिका अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जांजगीर-नैला का निर्माण केवल नगर पालिका का दायित्व नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित…
रायपुर, 10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता और सुचारू संचालन को लेकर आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ संचालन एवं रखरखाव नीति पर व्यापक चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। ’पंचायतों को हस्तांतरित होगी व्यवस्था’ बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य में निर्मित सभी नल-जल योजनाओं का सफल संचालन शासन के निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया…
