Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
NEET UG’ रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया के तहत बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 22 जून तक मिलेगा मौका एनटीए के अनुसार, अभ्यर्थी अब 22 जून 2026 तक अपनी बैंक जानकारी अपडेट कर सकेंगे। पहले यह प्रक्रिया 22 मई से 27 मई तक निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में आवेदन लंबित होने के कारण समय सीमा बढ़ाई गई है। उठाईगिरी के मामले में 03 माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार हजारों छात्रों को…
बेमेतरा। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने सादगी और सामाजिक संदेश की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में तरुणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधने का निर्णय लिया है। विवाह से पहले उनकी बारात पारंपरिक अंदाज में बैलगाड़ी पर निकली, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बारात में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Arun Sao सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि बाराती बनकर शामिल हुए। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सामूहिक विवाह होने के बावजूद आयोजन में पारंपरिक शादी जैसा माहौल नजर आया, जहां…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाईवे पर असामाजिक तत्वों का खौफनाक खेल सामने आया है। निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना के उरगा-बिलासपुर मार्ग पर बदमाशों द्वारा सड़क पर मृत मवेशी रखकर राहगीरों को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृत मवेशी रखकर बना रहे जाल जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व सड़क पर मृत मवेशी डाल देते हैं, जिससे वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हो जाते हैं। इसी दौरान बदमाश मौके का फायदा उठाकर उनसे जबरन वसूली करते हैं। गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या…
CG NEWS : भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मामला इतना बढ़ गया कि गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और तनावपूर्ण माहौल बन गया। धर्मांतरण का आरोप, ग्रामीणों का विरोध जानकारी के अनुसार, इरागांव में एक महिला के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतिका पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गांव में अंतिम संस्कार करने का विरोध किया। गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया…
Abhishek Banerjee’ कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को दक्षिण सोनारपुर इलाके में हमला कर दिया गया। इस दौरान भीड़ ने उन पर अंडे और पत्थर फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। भीड़ ने किया हमला, अफरा-तफरी मची घटना के दौरान अचानक भीड़ उग्र हो गई और अभिषेक बनर्जी के काफिले को घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला करते हुए अंडे-पत्थर फेंके और धक्का-मुक्की की। CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप…
Railway News : बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए चांपा स्टेशन में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। रेलवे के इस निर्णय के बाद 7 जून से 19 जून 2026 के बीच निरस्त की गई सभी यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन पुनः बहाल कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड पर स्थित चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित था। इस कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों के मार्ग…
कोरबा, 31 मई 2026/ भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक श्री डी.पी.एस. कंवर ने बताया कि जिले में खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा सतत कृषि विकास हेतु एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन की अनुशंसा के अनुसार रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के साथ-साथ जैव उर्वरक, जैविक खाद एवं हरी खाद जैसे वैकल्पिक उपायों को भी सम्मिलित किया गया है। इसके लिए कृषकों को संतुलित एवं समानुपातिक…
Big Decision of CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सेवा से बर्खास्त कर्मचारियों के वेतन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कर्मचारी को आपराधिक मामले में दोषसिद्धि के आधार पर नौकरी से हटाया गया हो और बाद में वह अपील में बरी हो जाए, तो केवल बरी होने के आधार पर उसे बर्खास्तगी अवधि का पूरा बकाया वेतन नहीं दिया जा सकता। ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ का सिद्धांत लागू मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवीन्द्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे मामलों…
कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक-15 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रचार करते हुए भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियों से घर-घर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर विश्वास जताते हुए भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया।…
कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन युवकों की पेड़ की भारी डाल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के चोरका दांड गांव में शनिवार को सुबह से ही मौसम खराब था। शाम करीब 5 बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान गांव के तीन युवक शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की…
