Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक धमकी मिली है, जिसमें कहा गया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार उनके निशाने पर है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 26/11 जैसे आतंकी हमला करने की भी धमकी दी है. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 509(2) के तहत अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को अज्ञात शख्स ने धमकी दी है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार और मोदी सरकार निशाने पर है. धमकी देने वाले आरोपी ने मैसेज में आगे कहा कि कुछ जगह कारतूस और एके…
जगदलपुर : दरभा ब्लॉक के पखनार में जादू टोने की शक में एक बड़ी वारदात हुई है. यहां रिश्तों का कत्ल हुआ है. भाई-भाई न रहा, किसी कसाई से कम नहीं है. अपने ही बड़े भाई को मौत की नींद सुला दी. दरअसल, जादू टोने की शक में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है. छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. छोटे भाई ने पहले शराब पिलाई, फिर जलती लकड़ी से कनपटी पर मार मौत के उतार दिया. मिली जानकारी के मुताबिक बड़े भाई का लड़का ठीक नहीं हो रहा था, तो छोटे भाई को जादू टोना…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन विधानसभा के सामने SC-ST वर्ग के युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया. वहीं विधानसभा पहुंचने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोककर हिरासत में ले लिया. प्रदर्शनकारियों की मांग है की फर्जी जाति मामले में कार्रवाई की जाए. जिसको लेकर यह नग्न प्रदर्शन किया. नग्न प्रदर्शन करने वाले सभी युवाओं को पुलिस हिरासत में लेकर मंदिर हसौद थाना ले गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य के विभिन्न विभागों को शिकायते मिली थी कि, गैर आरक्षित वर्ग के लोग आरक्षित वर्ग के कोटे का शासकिय…
आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 2023 की शुरुआत हो रही है. ये सत्र 21 जुलाई तक चलेगा. ये 5वीं विधानसभा का 17वां सत्र होगा. इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है. इसके साथ ही सदन में कुछ अहम फैसले की उम्मीद है. सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को घेरने की विपक्ष की पूरी तैयारी है. छत्तीसगढ़ सरकार की विफलता, जन विरोधी काम और घोषणा पत्र के झूठे वादे याद दिलाएंगे. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, पीएससी घोटाला, राशन घोटाला, जमीन घोटाला के मुद्दे पूरे…
जगदलपुर-रायपुर एनएच 30 पर यात्री बस और मेटाडोर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर में मेटाडोर ड्राइवर जहां केबिन में फंस गया, वहीं बस में सवार करीबन आधा दर्जन यात्रियों को चोट आई है. जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में घटना सुबह 6 बजे घटित हुई है. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मेटोडोर के ड्राइवर को केबिन काटकर बाहर निकाला. 108 की मदद की सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाज अस्पताल ले जाया गया है.
मानसून आने के बाद देश के कई हिस्सों में असामान्य बारिश ने कई तरह की मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। उत्तर के अधिकांश राज्यों में बाढ़ के हालात हैं। अधिक बारिश से उत्पादक राज्यों में कोयले का उत्पादन और बाढ़ के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर यह हुआ है कि देश के सभी पॉवर प्लांट में केवल 12 दिनों का कोयला ही बचा है, जबकि सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथारिटी के नियमों के अनुसार 25 दिन का स्टॉक होना चाहिए। 180 में से 55 पॉवर प्लांट क्रिटिकल स्थिति में हैं क्योंकि वहां कोयले का स्टॉक तेजी से घट रहा है।…
छत्तीसगढ़ की नेशनल और स्टेट हाईवे से मवेशियों को हटाने के लिए हाईकोर्ट ने पहली बार सख्ती दिखाई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की डिवीजन बेंच ने इसके लिए पंचायत से लेकर राज्य स्तर पर आठ सदस्यीय कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही यह स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन नहीं होने पर कमेटी के सदस्य ही जवाबदेही होंगे। इस केस की अगली सुनवाई चार सितंबर को होगी। इसमें राज्य सरकार की तरफ से चीफ सेक्रेटरी को शपथ पत्र देना होगा। प्रदेश की अमूमन हर सड़क पर मवेशी बैठे हुए नजर आते हैं,…
बिलासपुर में आयकर विभाग ने इस्पात कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की तड़के 20 से अधिक गाड़ियों में सवार होकर पहुंची टीम फैक्ट्री, ऑफिस सहित अन्य जगहों पर जांच कर रही है। उनके खिलाफ इनकम टैक्स चोरी करने के आरोप पर कार्रवाई चल रही है। सत्या पावर के डॉयरेक्टर रामअवतार और पवन अग्रवाल हैं, जो श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित हंसा विहार कॉलोनी में रहते हैं। सत्या पॉवर कम्पनी के साथ ही सड़क निर्माण कोल बेनिफिकेशन और स्टील कारोबारी अग्रवाल के घर और उनके रतनपुर स्थित फैक्ट्री में भी दस्तावेजों की जांच जारी…
रायपुर 17 जुलाई 2023। उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने ऊर्जा विभाग का कार्यभार संभालने के बाद समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत उत्पादन और आपूर्ति की जानकारी ली और भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उत्पादन, पारेषण और वितरण की क्षमता बढ़ाने की दिशा में योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक को अपनाते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की दिशा में काम करने पर जोर दिया। श्री सिंहदेव ने साप्ताहिक एवं पाक्षिक बैठकें लेकर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाफ बिजली बिल योजना को और…
मोबाइल के कैमरे ने पूरी दुनिया को कैमरामैन बना दिया है. फिर चाहे जगह धार्मिक हो या घूमने लायक, लोग उसका दीदार अपनी आंखों से नहीं बल्कि मोबाइल के कैमरे से करने में विश्वास करने लगे हैं. हालांकि, कई जगह ये कैमरे से देखने का शौक जानलेवा भी साबित हुआ है. ऐसा लगता है मानो सोशल मीडिया पर 24 घंटे में हिट होने की चाहत ने युवाओं को अपनी जान को खतरे में डालकर रीलबाज बनने के लिए विवश कर दिया है. इसी कड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो केदारनाथ धाम…
