Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच जहां आम आदमी को बुरा हाल है तो वहीं इसने कई किसानों को मोटा फायदा हो रहा है। पुणे के जुन्नर के तुकाराम भागोजी गायकर और उनके परिवार ने एक महीने में 13,000 टमाटर की क्रेट बेचकर 1.5 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। तुकाराम के पास 18 एकड़ कृषि भूमि है इसमें से 12 एकड़ भूमि पर वह अपने बेटे ईश्वर गायकर और बहू सोनाली की मदद से टमाटर की खेती करते हैं। परिवार ने कहा कि वे अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर उगाते हैं। ऐसे हुआ फायदा हाल ही…
देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि केंद्र के अध्यादेश (Delhi Ordinance) पर आम आदमी पार्टी (AAP) को कांग्रेस (Congress) का समर्थन मिल गया है. इस संबंध में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर एक बड़ी बैठक चल रही है. जिसके बाद कांग्रेस की तरह से अध्यादेश के मुद्दे पर रुख सार्वजनिक किया जा सकता है.देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि केंद्र के अध्यादेश (Delhi Ordinance) पर आम आदमी…
मुंबई. एनसीपी के संस्थापक और अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करने के बाद अजित पवार पहली बार शुक्रवार रात उनके आवास सिल्वर ओक पहुंचे. अजित पवार एनसीपी में बगावत करने के बाद 2 जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में बतौर उपमुख्यमंत्री शामिल हो गए थे. इसके बाद शुक्रवार को ही उन्हें वित्त और योजना विभाग का प्रभार सौंपा गया, वहीं उनके साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए एनसीपी के नेताओं को भी सहकारिता और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय आवंटित किए गए हैं. ऐसे में मंत्री पद आवंटित होने के तुरंत बाद अजित पवार के…
कोरबा 15 जुलाई 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए ईव्हीएम एवं वीवीपैट के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु जिला कार्यालय में ईव्हीएम एवं वीवीपैट से आम मतदाताओं को रूबरू कराया जा रहा है। कलेक्ट्रेट आने वाले आम मतदाता मशीन का अवलोकन करने के साथ ही इव्हीएम का बटन दबाकर वोट डालना सीख रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिला कार्यालय कोरबा में ईव्हीएम डेमोंस्ट्रेशन का शुभारंभ 10 जुलाई को मॉक वोट डालकर किया गया था। विगत एक सप्ताह से जिले के नागरिकों और मतदाताओं…
मोदी सरनेम केस में 2 साल की सजा पर रोक के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। सूरत की सेशन कोर्ट ने 23 मार्च को कांग्रेस के पूर्व सांसद को सजा सुनाई थी। फैसले के खिलाफ राहुल के वकील गुजरात हाईकोर्ट गए थे, जहां 7 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था- इस केस के अलावा राहुल के खिलाफ कम से कम 10 केस पेंडिंग हैं। ऐसे में सूरत कोर्ट के फैसले में दखल देने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस…
रायपुर, 15 जुलाई 2023/रोजगार के नए और स्थानीय आयामों पर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक अब स्थानीय रोजगार के नए आयाम खुले हैं। पुरानी परम्पराएं अब रोजगार से जुड़कर आय का जरिया बन रही है। रोजगार का अनूठा मॉडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय है, यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क आज गांवों में स्थानीय रोजगार और उद्यमिता विकास का एक महत्वपूर्ण जरिया बन गया है। इनसे जुड़कर महिलाएं, युवा, किसान और…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर पहुंच गए हैं। राजीव भवन पहुंचकर पीसीसी चीफ का पदभार ग्रहण करेंगे। इधर एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपस में ही झूमा-झटकी हो गई। दीपक बैज का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं में विवाद की स्थिति देखने को मिली है। दीपक बैज दिल्ली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात करके सीधे रायपुर पहुंचे हैं। जहां आज राजीव भवन में पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और सह-प्रभारी विजय जांगिड़ समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी…
कोरबा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिले की चरमरोई विद्युत वितरण व्यवस्था का मुद्दा केबिनेट की बैठक में पिछले दिनों रखा था। इस दौरान उर्जा विभाग के मुख्य सचिव अंकित आनंद भी उपस्थित थे। मंत्री अग्रवाल की नाराजगी को देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे शुक्रवार को कोरबा पहुंचे। यहां कहा कि सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने और चरणबद्ध कार्य किया जाए। फंड में किसकी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। जगह- जगह पाइंट बना कर कनेक्शन को बांटा जाए, ताकि ज्यादा लोड न बढ़े। मंत्री जयसिंह ने केबिनेट की…
रायपुर: चुनाव आते ही कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना कोई नई बात नहीं है। पिछले चुनाव से पहले भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला था। लेकिन चुनाव से पहले आंदोलनरत कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा पहली बार देखने को मिल रहा है। जी हां राजधानी रायपुर में अनियमित कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब मांगें पूरी नहीं होने पर अनियमित कर्मचारी सामूहिक तौर पर अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 28 जिलों में कर्मचारियों ने अपने इस्तीफे अलग-अलग जिलों में जिला प्रशासन को सौंप दिए हैं। इसके…
लोरमी थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता की बिजली खंभे पर बंधी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बीजेपी नेता शैलेंद्र जायसवाल पूर्व एल्डरमेन रहे हैं। उनका शव खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम पहुंची और शव को बरामद कर आगे की जांच में जुट गई है। शैलेंद्र जायसवाल भाजपा कार्यकर्ता तो थे ही इसी के साथ वह एल्डरमेन भई थे। फिलहाल उनकी मौत कैसे हुई कारणों के पीछे की वजह पता लगाई जा रही है। फारेंसिक की टीम ये पता…
