Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिन की यात्रा पूरा करने के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया, भारत-फ्रांस संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करने वाली सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस को अलविदा कहा. प्रधानमंत्री अब अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए अबू धाबी के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी ने फ्रांस की यात्रा के दौरान देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ व्यापक बातचीत की. यहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ से सम्मानित किया…
दिल्ली में बाढ़ के चलते पिछले कई दिनों से बाढ़ के चलते हाहाकार की स्थिति देखने को मिली. यमुना में आए उफान के बाद नदी का पानी शहर के अंदर घुसने लगा था और कई इलाके जलमग्न हो गए. इस दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई कि जब यमुना से पानी आगे निकालने की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आईटीओ के पास बने बैराज के पांच गेट खुल ही नहीं सके. इन गेट को खोलने को खोलने के लिए अब नेवी और एयरफोर्स की एंट्री होने जा रही है. भारतीय सेना पहले से ही बैराज के गेट खोलने में जुटी…
भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है. पाकिस्तान की महंगाई आसमान छू रही है. पाकिस्तानी आवाम सरकार के सामने त्राहिमाम कर रही है. आपको बता दें कि पाकिस्तान की शासन व्यवस्था में वहां की सेना का सीधा दखल है. पाकिस्तानी सेना जिसे चाहती है, उसे सत्ता के शिखर पर बैठाती है और जब चाहती है, सरकार गिरा देती है. पाकिस्तान के इतिहास में चंद अपवाद जरूर हो सकते हैं लेकिन शासन में सेना की पकड़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इसी पाकिस्तानी सेना को भारत के शेरों ने 4 बार…
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर फिलहाल किसी से नहीं मिल रही है. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से उन्होंने किसी से नहीं मिली है. मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी सीमा हैदर के इस तरह सब से कट जाने से उसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों का कहना है कि वह पाकिस्तान भाग गई है जबकि कुछ का कहना है कि पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई है. इस बीच उनसे मिलने वालों का आना जारी है हालांकि सीमा हैदर से…
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा बाड़ के आगे पकड़ लिया है। ये शख्स इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके अमृतसर जिले (ग्रामीण) के कामिरपुरा गांव के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। जांच से पता चला कि पकड़ा गया पाक नागरिक अनजाने में भारतीय क्षेत्र में आ गया था। जिसके बाद मानवीय आधार पर उसे पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया। इस बात की जानकारी बीएसएफ ने दी है। हालही में पाक नागरिक सीमा हैदर की कहानी भी चर्चा में थी हालही में पबजी गेम खेलते-खेलते पाकिस्तान की रहने वाली चार बच्चों की…
देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के सफल लॉन्च पर चारों तरफ खुशी की लहर है। वहीं, इस मौके पर श्रीहरिकोटा में ISRO कंट्रोल रूम का अलग ही नजारा दिखा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज LVM3-M4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे मून मिशन-‘चंद्रयान-3’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। जैसे ही लॉन्चर मॉड्यूल और चंद्रयान-3 अलग हुए, पूरा कंट्रोल रूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसरो के साइंटिस्ट एक-दूसरे को बधाई देने लगे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर की खुशी देखते बनी ‘चंद्रयान-3’ के सफल लॉन्च ने अभियान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरामुथुवेल और इसरो चीफ एस सोमनाथ को भावुक कर दिया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर…
डायरिया से एक की मौत, 6 की हालत गंभीर:40 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी, सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत
बिलासपुर में सरकंडा के चांटीडीह में डायरिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मोहल्ले में उल्टी दस्त की शिकायत के बाद 40 से ज्यादा बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर 52 मकानों का सर्वे कराया और पानी के सैंपल की जांच की। शुरूआती जांच में दूषित पानी पीने से लोगो के बीमार होने की बात सामने आई है। डायरिया फैलने की खबर मिलते ही रात में शहर विधायक शैलेष पांडेय बीमार लोगों का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए। पिछले साल शहर में डायरिया से सात लोगों की जान गई थी।…
भारतीय नौसेना होगी पहले से ज्यादा ताकतवर, बेड़े में शामिल होंगे 26 नेवी राफेल, थर-थर कांपेंगे दुश्मन
भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को नवीनतम पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए नौसेना राफेल के चयन की घोषणा कर दी है। भारतीय नौसेना के 26 राफेल, पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे। इस बात की जानकारी डसॉल्ट एविएशन ने दी है। यह निर्णय भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद आया है, जिसके दौरान नौसेना राफेल ने प्रदर्शित किया कि यह भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करता है और इसके विमान वाहक की विशिष्टताओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। ये जानकारी भी डसॉल्ट एविएशन की…
बिलासपुर में एक युवती की अर्धनग्न लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। उसके बैग से अंबिकापुर से उसलापुर की टिकट के साथ कपड़े, मोबाइल चार्जर भी मिला है। लेकिन, उसके पास से मोबाइल गायब था। ऐसे में पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है। युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। युवती की उम्र करीब 20 से 25 साल बताई जा रही है। उसलापुर से बिलासपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह अमेरी फाटक के पास लाश होने की जानकारी मालगाड़ी के…
दुर्ग शहर के कातुल बोर्ड इलाके में स्थित सतनामी समाज के मंदिर के ऊपर दूसरे समुदाय का झंडा लगा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के मुताबिक 12 जुलाई की देर रात कुछ युवक मंदिर में दाखिल होकर ऊपर चढ़े और वहां झंडा लगाकर भाग गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फुटेज में युवक काफी दूर से दिखाई दे रहे हैं इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में…
