Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक लड़के की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद फ्रांस में लगातार तीन दिनों से बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच एक ट्विटर अकाउंट से ये ट्वीट किया गया था कि फ्रांस के दंगे रोकने के लिए भारत से योगी आदित्यनाथ को भेजा जाना चाहिए। ये ट्वीट वायरल हुआ तो योगी आदित्यनाथ के पर्सनल ऑफिस के अकाउंट से जवाब भी आ गया। योगी से मदद मांगने वाला ट्वीट वायरल दरअसल, खुद को जर्मनी के एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर जॉन कैम बताने वाले ने ट्विटर अकाउंट पर…
कोरबा. दर्री थाना अंतर्गत नवनिर्मित दर्री डेम के पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठे मवेशी को ठोकर मारते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. कार में सवार तीन युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. ये घटना शनिवार देर रात की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जिला अस्पताल चौकी पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.
देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है और बाढ़ का संकट गहरा गया है। इसमें गुजरात, असम और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं। असम में तो बाढ़ की वजह से 43 हजार से ज्यादा लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं बिहार में गंडक के उफान की वजह से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गुजरात में बीते दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। वलसाड में तो औरंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जूनागढ़ में भारी बारिश की वजह से चारों तरफ…
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ रां राहवे नम:’ का जप करें। Today Horoscope in Hindi : रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ चं चन्द्रमसे नम:’ का जप करें। फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की…
कोरबा। आरटीआई कार्यकर्ता एवं भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल सुल्तान ने आदिवासियों की जमीन को गलत तरीके से अपने नाम पर कर प्लॉट बेचने वाले हेमेंद्र पाल सिंह भुल्लर, कांग्रेस नेता राजन बरनवाल, दीपक लांबा और दिनेश रमानी के विरुद्ध माननीय कलेक्टर न्यायालय में शिकायत की थी।शहर के मध्य मे अमरैया पारा के मुख्य सड़क से सटी जमीन का यह पूरा मामला है। जिसमें उक्त कांग्रेसी नेता राजन बरनवाल एवं अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। समस्त जांच के बाद जिला केलेक्टर कलेक्टर न्यायालय ने आदेश पारित किया है ।शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई और…
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के कांकेर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण हो रहा है। बस्तर की माटी वीरों की माटी है। रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। छत्तीसगढ़ बनाने की सबसे बड़ी वजह थी कि, आदिवासी भाइयों को विकास की यात्रा में आगे बढ़ाना। राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर कई तरह के घोटालों का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में अब कमजोर भारत नहीं, ताकतवार भारत है। एक देश के प्रधानमंत्री हमारे प्रधानमंत्री के…
रायपुर के पास बस स्टैंड में यात्रियों के साथ गुंडागर्दी होने के कई मामले सामने आ रहे हैं। अब नया केस तो लूट से जुड़ा है। बुकिंग एजेंट के नाम पर बस स्टैंड पर बदमाश किस्म के युवक आए दिन यात्रियों से बदसलूकी, बहस करते हैं। ट्रैवल एजेंसियां भी गुंडों की तरह इन्हें बस में यात्री बैठाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। ऐसे ही एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। शुक्रवार को हैदराबाद से रायपुर बस स्टैंड पंहुचे यात्री महावीर मुंडा ने बताया कि रामगढ़ जाने वाले बस की जानकारी ले रहा था,…
फ्रांस में 17 साल के लड़के नाहेल की हत्या के बाद चौथे दिन भी हिंसा जारी रही। इस बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में एन्जॉय करने का वीडियो सामने आने के बाद उनकी आलोचना हो रही है। लोग नाराज हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे राष्ट्रपति का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया। CNN के मुताबिक, बुधवार को पेरिस में एल्टन का एक कॉन्सर्ट था। मैक्रों वहां अपनी पत्नी के साथ नजर आए। एल्टन के पति ने मैक्रों के साथ बैकस्टेज ली गई एक फोटो भी पोस्ट की। उधर, फ्रांस में फैली हिंसा बेल्जियम तक पहुंच…
IMD ने इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड के चमोली में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। इसकी वजह से बद्रीनाथ हाईवे (NH 7) बंद करना पड़ा। हाईवे अथॉरिटी मलबा हटाने में जुटी हुई है। इससे पहले 29 जून को भी लैंडस्लाइड की वजह से बद्रीनाथ हाईवे 17 घंटे तक बंद रहा था। गुजरात के कई इलाकों में पिछले 30 घंटो से भारी बारिश हो रही है। 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कच्छ जिले में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में शहडोल के लालपुर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 लॉन्च किया। साथ ही एक क्लिक से साढ़े 3 करोड़ हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड बांटे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहना। कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट और गरीबों पर चोट। पीएम मोदी ने कहा कि जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं, वो गारंटी वाली नई-नई स्कीम ला रहे हैं। उनकी गारंटी में छिपे खोट को पहचानिए। झूठी गारंटी के नाम पर छिपे धोखे को पहचान…
