Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
सक्ती : बाराद्वार के पुराना तहसील के पास पिकअप की ठोकर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतक देवेंद्र बरेठ मुक्ता का रहने वाला है, जो हर रोज की तरह आज भी घर से बाइक में वेल्डिंग काम करने के लिए बाराद्वार जा रहा था। इस दौरान बाराद्वार पुराना तहसील के पास एक पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। पिकअप की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को सक्ती अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक…
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वे कांकेर के लिए हुए रवाना हो गए. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक नंदे साहू ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया. बता दें कि राजनाथ कांकेर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे.
फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस द्वारा एक लड़के को गोली मारे जाने की घटना के बाद पूरे देश में लगातार चार दिनों से लोग बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान देशभर में भारी हिंसा और आगजनी भी जारी है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन हिंसा बेकाबू होती जा रही है। ऐसे में खुद को जर्मनी के एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट बताने वाले शख्स ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ को टैग करके कहा है कि दंगे रुकवाने के लिए उन्हें फ्रांस भेजा जाए। फ्रांस में लगातार…
“लोग जल रहे थे… मदद मांगी, लेकिन कोई कार नहीं रुकी”: बुलढाणा बस हादसे में बचे यात्री ने सुनाई आपबीती
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात हुई बस दुर्घटना में जीवित बचे एक यात्री ने बताया कि उसने और कुछ अन्य यात्रियों ने बस की खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई. पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लगने से 25 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई. बस में 33 यात्री सवार थे. पुलिस ने बताया कि एक निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे बस डिवाइडर से टकरा गई और…
ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी को उनके पद से हटा दिया गया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अनिल कुमार मिश्रा को दक्षिण पूर्व रेलवे का नया महाप्रबंधक बनाने को मंजूरी दी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अर्चना जोशी को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें कर्नाटक के येलहंका में रेल पहिया फैक्टरी का महाप्रबंधक बनाया गया है. 2 जून को हुआ था बालासोर रेल हादसा ओडिशा के बालासोर में 2 जून को भीषण रेल हादसा हुआ था. हादसे के कारण 291 लोगों ने जानें गंवा दीं और एक हजार…
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार (30 जून) को ससुरालवालों ने बहू को डायन बताकर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. ससुरालवालों ने महिला के शरीर को गर्म सलाखों से दागा, दांत तोड़ दिए और यहां तक की उसके बाल भी काट दिए गए. यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पिता थाना पहुंचे और पूरी घटना बताई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला? पीड़ित महिला के पिता ने शिकायत में बताया कि साल 2021 में उन्होंने अपनी हैसियत के…
पूर्वोत्तर दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार को एक 51 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक का ऑटो पानी से भरे गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान नंदनगरी के निवासी अजीत शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक पीसीआर कॉल मिली कि वजीराबाद रोड के पास सर्विस रोड के पास एक व्यक्ति गड्ढे में डूब गया. अधिकारी ने कहा कि एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास खंभा लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर गया…
गूगल और ट्विटर तथा अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स दिन पर दिन अत्याधुनिक होते जा रहे हैं। आधुनिक युग में अब कृत्रिम बुद्धिमता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दबदबा बढ़ने लगा है। चैट जीपीटी हो या फिर एआई द्वारा बनाई जाने वाली तस्वीर। वे भाषाओं को समझने लगी हैं। लेकिन कैसा हो जब एक ट्वीट किया जाए और ट्विटर उस ट्वीट को ट्रांसलेट करने का विकल्प ही न दे। यानि ये कह सकते हैं कि ट्विटर को समझ ही नहीं आया कि ट्वीट क्या है और ट्वीट की भाषा क्या है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून की शाम एक…
कर्नाटक के विजयनगर में एक भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत की खबर है। यहां एक कारगो ट्रक से एक ऑटो की टक्कर हो गई, जिसके बाद सात लोगों की जान चली गई। जानकारी मिली है कि कर्नाटक के विजयनगर जिले के होसपेट तालुका में शुक्रवार को एक ट्रक और दो मालवाहक तिपहिया ऑटो के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। दोनों ऑटो में सवार थे 19 लोग, 12 घायल पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों मालवाहक वाहनों में कुल 19 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया…
महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस में आग लगने से 26 यात्रियों की मौत हुई है। बस में कुल 33 यात्री सवार थे। ये हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि हाईवे पर हुआ। यात्री बस नागपुर से पुणे जा रही थी। हादसा आधी रात के वक्त हुआ। बस में नागपुर, वर्धा और यवतमाल के यात्री मौजूद थे। ये बस विदर्भ ट्रेवल्स की थी। सीएम ने अनुग्रह राशि का ऐलान किया, जांच के भी आदेश महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को 5…
