Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है. रमन सिंह ने कहा कि PM जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं तो सीएम भूपेश क्यों घबरा रहे है ? PM मोदी भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. कोयला घोटाला, शराब घोटाला की बात होती है तो बचाव में पंजा सामने आता है. 2018 के बाद से हर महीने भूपेश यही कहते हैं रमन की संपत्ति बढ़ी है. उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा है कि ये आरोप तथ्यहीन निराधार और राजनीति से प्रेरित है.रमन ने कहा कि CM भूपेश को HC के फैसले पर…
बलौदाबाजार। जिले में विधुत विभाग में बड़ी लापरवाही सामने आई है. बिजली कर्मियों से बिना किसी सेफ्टी के काम कराया जा रहा है. अगर ऐसे में किसी तरह की अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. अपने परिवार का भरण-पोषण के चलते बिजलीकर्मी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं. ये लापरवाही दशहरा जिला मुख्यालय के मैदान में देखने को मिली है. वहीं मौके पर विभाग का कोई भी अधिकारी नजर नहीं आया.जानकरी के अनुसार, दशहरा मैदान में विधुत विभाग के जरिये ट्रांसफार्मर और खंभा चेंज करने का कार्य किया जा रहा है. लेकिन इस काम में लगे…
मुड़ापार से रेलवे स्टेशन बाईपास रोड मे जाने वाले मार्ग में भारी वाहन का जाम लगा आए दिन लगा रहता है जिससे कि आने जाने वालों लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है भारी वाहन के जाम होने के स्थिति के कारण यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है । इसे प्रशासन की लापरवाही कहे या अनदेखी । लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से लोगों का आना जाना लगा रहता है । हालांकि यातायात विभाग द्वारा समय-समय पर कार्यवाही की जाती है, परंतु व्यवस्थित सड़कें नहीं होने के कारण जाम की स्थिति आए दिन…
पबजी खेलने के दौरान पाकिस्तानी महिला को प्यार हुआ और फिर वो अपना देश छोड़कर अपने प्रेमी के पास भारत आ पहुंची। हाल ही में चर्चा में आई इस खबर ने सबको हैरान कर दिया। पाकिस्तान की रहने वाली महिला पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने को लेकर उसे और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे जमानत मिल गई है। ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने शुक्रवार को दोनों को जमानत दे दी।…
मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता द्वारा पेशाब किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इंदौर शहर में 2 आदिवासियों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है. इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों की पहचान की और उनका मेडिकल कराया गया. अपराधियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. शुक्रवार की देर रात बारिश अधिक होने के कारण ग्राम रंगवासत से दो आदिवासी युवक ट्रेजर फेंटेसी कॉलोनी से गुजर रहे थे. इसी दौरान जवाहर कॉलोनी के पास अचानक युवक की गाड़ी फिसल गई. उसको गिरता…
एक्ट्रेस काजोल ने साफ किया है कि कुछ नेताओं की शैक्षणिक योग्यता में कमी को लेकर उनकी टिप्पणियां उन्हें “नीचा दिखाने” के लिए नहीं थीं. साल 1995 की बड़ी हिट ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के साथ खास पहचान बनाने वाली काजोल की कोर्टरूम और राजनीतिक ड्रामा पर केंद्रित सीरीज ‘द ट्रायल’ आने वाली है. इस सीरीज पर एक टॉक शो के दौरान काजोल को अपनी टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. काजोल ने टॉक शो में आगामी सीरीज के संदर्भ में कहा, “विशेष रूप से भारत जैसे देश में बदलाव धीमा है, यह…
पश्चिम बंगाल में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान व्यापक हिंसा में 12 लोग मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि मतदान के दौरान मतपत्र क्षतिग्रस्त किए गए और कई गांवों में विरोधी गुटों ने एक-दूसरे पर बम फेंके. पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का लंबा इतिहास रहा है. 2003 के पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 76 लोगों की मौत हुई थी और अकेले मतदान वाले दिन 40 लोग मारे गए थे. पिछले महीने चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद से पश्चिम बंगाल में 30 लोग मारे गए. इससे पहले 2018 के चुनाव में…
कोरबा : नगर निगम के वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर में जिस स्थान पर लोगों को रोड बनाकर सुविधा दी जानी थी। अब वहां लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मानिकपुर से तिवारी फार्महाउस तिवारी फार्महाउस तक जाने वाली गली में दायीं तरफ लगभग 20 परिवार रहते हैं। यहां रोड का निर्माण प्रस्तावित है। रोड के स्थान पर यहां बरसात के मौसम में लाल मिट्टी डंप कर दिया गया है। बरसात के कारण मिट्टी कीचड़ और दलदल में परिवर्तित हो गई है। अब यहां के लोग अपने घर से बाहर पैर तक रखने में सक्षम नहीं हैं। यहां…
4 जुलाी से सावन के महीने की शुरूआत हो चुकी है, जो कि आने वाले 31 अगस्त तक चलेगा। अधिकमास होने के चलते इस बार सावन 2 महीने का है। जिसते चलते इस बार 4 नहीं 8 सोमवार पड़ेंगे। कल सावन का पहला सोमवार है। सावन के महीने में भोलेनाथ को पूजन अर्चन का विशेष महत्व माना जाता है। इस समय रुद्राभिषेक करना काफी शुभ होता है और सही मुहूर्त में की गई पूजन अर्चन से भोले प्रसन्न होकर भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। मान्यताओं के मुताबिक कुंवारी लड़कियों को सावन सोमवार करने से मनचाहा वर मिलता है।…
ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य पेरनामबुको में एक जीर्ण-शीर्ण इमारत के ढहने से छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में बेघर लोगों ने आश्रय लिया था और एक दशक से भी अधिक समय से वे उसमें रह रहे थे। दमकल कर्मियों ने यह जानकारी दी। रेसिफ के पॉलिस्ता उपनगर में जीर्ण-शीर्ण इमारत शुक्रवार तड़के ढह गई, जिसके बाद इसमें रह रहे लोगों की तलाश तेज कर दी गई। दमकल कर्मियों ने शनिवार को बताया कि बचावकर्ताओं ने खोजी कुत्तों की मदद से मलबे में तलाश की और 15 साल की दो लड़कियों तथा 65 साल की…
