Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
जम्मू कश्मीर: पुंछ के दुर्गम इलाके में एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान नदी पार करते हादसा हो गया है। दरअसल नायब सूबेदार कुलदीप सिंह अचानक आई बाढ़ में बह गए। इस बात की जानकारी पीआरओ रक्षा जम्मू ने दी है। खबर है कि पोशाना नदी में बहे 2 भारतीय सेना के जवानों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में हो रही भारी बारिश दरअसल जम्मू कश्मीर में तेज बारिश हो रही है। हालात ये हैं कि बारिश की वजह से यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। नेशनल हाईवे को मौसम का मिजाज…
सप्ताह में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है. ऐसे में आज का दिन यानी रविवार भगवान सूर्य देव को समर्पित है. आज का राशिफल आपके लिए दिन भर का लेखा-जोखा लाया है. ग्रहों की चाल का असर हमारे जीवन पर पड़ता है, जिससे राशिफल बनता है. क्या है आज का राशिफल- मेष राशिफल (Aries Horoscope Today) मेष राशि के लोगों को कार्यस्थल हो या घर नकारात्मक बातों से परहेज रखना चाहिए, क्योंकि नकारात्मक बातें आपके कार्य को बाधित कर सकती है. व्यापारी वर्ग आत्मबल को मजबूत रखते हुए नई योजनाओं पर कार्य करें, आत्मविश्वास के साथ…
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने 31 सदस्यों की चुनावी घोषणा पत्र समिति का किया ऐलान। दुर्ग सांसद विजय बघेल बनाए गए संयोजक और अमर अग्रवाल ,शिवरतन शर्मा, राम विचार नेताम सह संयोजक बनाए गए।
मणिपुर में बीते 24 घंटें में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस कमांडो समेत 4 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार शाम को बिष्णुपुर जिले के मोइरंग तुरेल में संदिग्ध उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस कमांडो पुखरामबम रणबीर के सिर में गोली लग गई। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा शुक्रवार सुबह को ही बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों की सीमा पर बसे गांवों में कुकी और मैतेई गुट के लोगों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल था। अधिकारियों के…
पिछले चार साल से चीन के साथ लद्दाख बॉर्डर पर चल रहे गतिरोध के बीच भारतीय सेना ने न्योमा सैन्य स्टेशन पर नए लड़ाकू टैंक, तोप और ऑर्म्ड व्हीकल तैनात किए हैं। शनिवार को इनके फोटोज सामने आए। इनमें धनुष होवित्जर से लेकर एम4 क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल शामिल है। इसके साथ ही सेना ने पहाड़ों पर चलने वाले ऑल टेरेन व्हीकल को भी तैनात किया है। इन नए हथियारों और वाहनों के साथ सेना ने सिंधु नदी के किनारे 14,500 फीट की ऊंचाई पर मिलिट्री ड्रील की। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें T-90 और T-72 टैंकों को…
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर गुलाम और उसके प्रेमी सचिन को शनिवार को नोएडा जेल से रिहा कर दिया गया। दोनों सुबह 11 बजे रबुपुरा स्थित सचिन के घर पहुंचे। यहां कपल ने मीडिया से बात की। सीमा ने कहा- मैंने सचिन से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी। हिंदू धर्म भी अपना लिया है। इसके बाद भी दुनिया प्रूफ मांगती है। इसलिए अब मैं कोर्ट मैरिज करूंगी और गंगा भी नहाऊंगी। सचिन को तीन साल से जानती थी। उनके बगैर मैं नहीं रह सकती। अब मैं सचिन के साथ ही रहूंगी, पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। मुझे आस-पास के लोगों…
बिलासपुर में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरने की मुख्य वजह की जांच और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। दैनिक भास्कर टीम इस हादसे की वजह जानने ग्राउंड जीरो पर पहुंची और एक्सपर्ट्स से भी बात की। सिविल इंजीनियर के अनुसार इमारत की नींव से लगकर उसकी गहराई से ज्यादा खुदाई करना इस हादसे की वजह है। इस घटना का सीसीटीवी VIDEO भी सामने आया है, जिसमें चंद सेकंड में इमारत भराभर कर गिरती हुई दिखाई दे रही है। शनिवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक के पास यहा हादसा हुआ था। घटना करीब 6:15…
छत्तीसगढ़ सरकार और 60000 स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच खींचतान जारी है। वजह है 4 जुलाई से जारी इन कर्मचारियों की हड़ताल। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारी काम पर नहीं जा रहे हैं। ये सभी अपनी 24 मांगों को पूरा करवाने पर अड़े हुए हैं। अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी चीफ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव का इस हड़ताल को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। कर्मचारी 4 जुलाई से हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि कुछ मांगे ऐसी है जो पूरी नहीं हो सकती, अब स्वास्थ्य…
नई दिल्ली. रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर आ रही है. रेल मंत्रालय ने सभी ट्रेनें जिसमें एसी चेयर कार और एग्जिक्यूटिव कार के बेसिक किराये में 25% तक छूट का ऐलान किया है. जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को इस रियायत का लाभ तत्काल प्रभाव से दिया जाएगा. लेकिन जिन्होंने पहले बुकिंग करा रखी है उनको कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा. साथ ही बुकिंग बढ़ाने के लिए ट्रेनों से Flexi किराया स्कीम पर भी रोक लगाई है. रेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 25 फीसदी तक…
कोरबा जिले में एक और सहायक शिक्षक पर निलंबन की गाज गिरी है। कोरबा विकासखंड के ग्राम कल्दामार शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) कंशराम पैकरा के द्वारा पढ़ाई-लिखाई कराना छोड़ कर लोक सेवा केंद्र का संचालन किया जा रहा था। इसके संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में की गई शिकायत के उपरांत जांच कराई गई। दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा उसे निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले जिले के ही पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुमानीडांड के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) जगतपाल…
