Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
मध्य प्रदेश के सीधी में आदिवासी युवक के साथ हुई अमानवीय वारदात (पेशाब कांड) में एक नया मोड़ सामने आया है. आरोपी प्रवेश शुक्ला को लेकर जहां पूरे देश के लोगों में गुस्सा है, वहीं पीड़ित आदिवासी दशमत रावत ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को छोड़ने की गुहार लगाई है. ये सुनकर हर कोई हैरान है. पीड़ित का कहना है कि वह हमारे गांव के पंडित हैं, इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाए. उल्लेखनीय है कि सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने पर राजनीति गर्मा गई थी. इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया. वीडियो…
कोरबा जिले के हृदय स्थल घंटाघर से लगे हुए एमपी नगर कॉलोनी के 3 मंजिले मकान पर पुलिस का छापा पड़ा. पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के अचानक कॉलोनी में पहुंचने पर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई कि क्या होने वाला है. एक तीन मंजिला मकान में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घुसे और आधा दर्जन से अधिक लड़कियों और लड़कों को संदिग्ध हालत में देखकर उन्हें हिरासत में ले लिया है. सीएसपी कोरबा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हिरासत में ली गई लड़कियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं. गृह स्वामिनी किसी मोना को बताया जा रहा है
कोरबा कुसमुंडा थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देशानुसार सभी थाना चौकी में वृक्षारोपण किये जाने हेतु आदेशित किया गया था जिस कड़ी में आज थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया है थाना के हर कर्मी के द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ने सभी कर्मियों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा धर्म है। आज बारिश के लिए लोग लालायित हैं। अगर वृक्षारोपण के प्रति लोग जागरूक हो जाएं तो शुद्ध ऑक्सीजन…
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजन किया गया था जिस पर पूरे भारतवर्ष के सभी राज्यों से छात्र एवं पालक ने भाग लिया परीक्षा के दौरान छात्र एवं पालक तनाव को कैसे दूर करें भयमुक्त वातावरण में परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस संवाद के दौरान समृद्ध भारत के लिए पंच प्राण विकसित भारत का विराट संकल्प गुलामी की मानसिकता से मुक्ति अपनी विरासत पर गर्व एकजुटता को सुदृढ रखना कर्तव्य निर्वाह को प्राथमिकता प्रधानमंत्री से संवाद के द्वारा बताए गए सुझाव को छात्र पालक ने…
कोरबा। गौहत्या और गौमांस की बिक्री करने की घटना हाल में ही प्रकाश आई , जिससे विशेष रूप से हिन्दू समाज उद्वेलित और नाराज है। हिन्दू समाज इस तरह की घटनाओं पर अपना प्रतिकार व्यक्त करने 9 जुलाई को नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौराहे पर 2 घण्टे का प्रदर्शन करेगा। सरस्वती विद्यालय, सीएसईबी कोरबा में इस हेतु विशेष बैठक रखी गई। श्रीकृष्ण – गौमाता के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कोरबा के मोती सागर पारा व इम्लिडुग्गु क्षेत्र में गौहत्या एवम गौ मांस की बिक्री से जुड़े मामले पर चर्चा हुई। बैठक में 35 हिंदू…
कोरबा। ईमलीडुग्गू निवासी महिला ने हुसैन खान सहित तीन लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि 24 अक्टूबर 2018 में शासकीय जमीन बेचकर उसके साथ एक लाख 50 हजार की ठगी की गई है। प्रार्थी लक्ष्मी देवी चौहान पति घनश्याम प्रसाद निवासी ईमलीडुग्गू कोरबा ने शिकायत करते हुए बताया कि 5वीं तक पढ़ी है। पूर्व परिचित निक्की वाल्टर के द्वारा हुसैन खान, प्रदीप पटेल और हरीश यादव परिचय कराया गया था। हरीश यादव ने ग्राम दादरखुर्द वार्ड 21 दीपक डेयरी फार्म के पास 4 डिसमिल जमीन को स्वामित्व की बताकर 2,80,000 रूपए में बेचने की…
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी ने राज्य सरकार से इस कृत्य में शामिल आरोपी प्रवेश शुक्ला को रिहा करने का आग्रह किया है। पीड़ित ने कहा है कि आरोपी को अपनी गलती का एहसास हो गया है। आदिवासी समुदाय से आने वाले पीड़ित दशमत रावत पर पेशाब करने के आरोपी प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। घटना का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया था। IPC और SC/ST (अत्याचार…
पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची चार बच्चों की मां सीमा हैदर का मामला सुर्खियों में है. अब पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से सीमा और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील की है. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा को 4 जुलाई को जेल भेज दिया था, जिसके बाद सीमा के पति ने सऊदी अरब से वीडियो जारी कर मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाई है. क्या है पूरा मामला पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर तीन देशों का बॉर्डर पार कर आशिक सचिन से मिलने ग्रेटर नोएडा पहुंच गई थी. महिला को पहले पति…
छत्तीसगढ़ में सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। सामन्य प्रशासन विभाग की अपर सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय ने सभी विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों, कलेक्टर्स को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही सैलरी से कौटती करने का आदेश जारी किया गया है। प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर थे। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते रायपुर कलेक्ट्रेट छोड़कर पूरे प्रदेश में स्कूल,सरकारी दफ्तरों और मंत्रालय से लेकर संचालनालय तक सभी दफ्तरों में सन्नाटा परसा रहा। पहली बार छत्तीसगढ़ में…
राजधानी रायपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यहां हर दिन वारदात की खबरें आ रही है। ताजा मामला रायपुर के कमल विहार इलाके का है। यहां बदमाशों ने एक अधेड़ की हत्या कर दी है। हत्यारे ने भारी वस्तु से अधेड़ के सिर और चेहरे को कुचलकर हत्या कर दी। अज्ञात मृतक की उम्र करीब 45 से 50 साल बताई जा रही है। हत्यारा नया धमतरी रोड स्थित कमल विहार गेट के पास झाड़ियों में हत्या कर मौके से फरार हो गया। हत्या की घटना के बाद के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस…
