Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायगढ़ : जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा लगभग तय हो ही गया था, कि पीएम मोदी ने रायगढ़ दौरा आगे के लिए टाल दिया। इसके पीछे ये वजह सामने आ रही है कि दिल्ली में बैठकों की व्यस्तता के चलते पीएम ने दौरे को आगे के लिए टाल दिया है। बता दें कि 17 से 19 अगस्त के बीच पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आने वाले थे।
बिलासपुर में कृषि केंद्रों में खाद की कालाबाजारी और ज्यादा कीमत पर यूरिया सहित अन्य खाद बेचने पर शनिवार को रायपुर की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर दो दुकानों को सील कर दिया गया है। जबकि एक दुकान में बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। शहर और आसपास के कृषि केंद्रों में तय कीमत से अधिक दर पर खाद की बिक्री की जा रही थी। वहीं, स्थानीय स्तर के अधिकारी इन शिकायतों को लगातार नजरअंदाज कर दिखावे के लिए निरीक्षण…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार को पति-पत्नी की लाश संदिग्ध हालत में मिली। महिला की लाश पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, वहीं पति की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा के शिकारपुर गांव में मोहिंदर रजक अपनी पत्नी प्रीति और 7 साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीति रजक और पति मोहिंदर रजक दोनों सरकारी छात्रावास में दैनिक कर्मचारी का काम करते थे। उसके घर के बगल में ही उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच…
छत्तीसगढ़ में आज से मानसूनी एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर समेत उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों मे बारिश हो सकती है। प्रदेश में इन दिनों मानसून की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को रामानुजगंज में भारी बारिश हुई है। जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया, सुरजपुर, पेण्ड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले में आज भी बारिश के आसार हैं। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में आज से मानसूनी एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है।…
देश की सीमा पर तैनात जवानों की कलाई इस रक्षाबंधन पर सूनी नहीं रहेंगी। छत्तीसगढ़ के हर जिले और गांव-गांव से बनी राखियां बॉर्डर तक पहुंचाई जाएंगी। सैनिकों के सम्मान और उत्साह के लिए पूर्व सैनिकों के संगठन ने पहल की है। उन्होंने 11 लाख 11 हजार 111 राखियां बनाकर बॉर्डर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी स्कूली बच्चों के साथ ही स्वयं सेवी संगठनों को जोड़ रहे हैं। इसमें रक्षासूत्र के साथ ही सभी जवानों के माथे पर तिलक लगाने के लिए एक-एक चुटकी मिट्टी भी जुटाई जा रही है। पूर्व सैनिकों के संगठन…
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने दो टूक में कह दिया है कि किसी भी प्रत्याशी के आवेदन पार्टी के बड़े नेता या फिर चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे, बल्कि उम्मीद्वारों को 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ही टिकट के लिए आवेदन करना होगा। 15 अगस्त को आधी रात करीब साढ़े 12 बजे तक चली कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी…
चंद्रयान को चंद्रमा की सतह के और करीब लाने के लिए इसरो ने आज चौथा मेनुवर सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है और इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अब चंद्रयान 3 से चांद की दूरी काफी कम हो गई है। अब चंद्रयान चांद से बस 153KM x163 KM की दूरी पर है। चंद्रयान मिशन की इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद इसरो ने एक और अहम पड़ाव की तैयारी भी शुरू कर दी है जब गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 8 मिनिट पर लैंडर विक्रम को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग किया जाएगा। पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में…
ट्रेनों के अचानक से रद होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले लंबे समय से परेशान यात्रियों को अब फिर से 16 से 27 अगस्त तक लोकल ट्रेनों के नहीं चलने के कारण परेशान होना पड़ेगा। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में ट्रेनों के रफ्तार बढ़ाने को लेकर चल रहे सुरक्षा संबंधी सुधार और ट्रैक रखरखाव का काम होना है। इसके कारण रेलवे ने नौ ट्रेनों को रद करने की घोषणा की है। यह काम 16 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेगा लिहाजा रायपुर से गेवरा रोड, डोंगरगढ़, दुर्ग, गोंदिया से कटंगी और बिलासपुर से शहडोल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 10वीं बार देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 2024 को लेकर भविष्यवाणी भी की और कहा, “अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं देश की उपलब्धियां, उसकी सफलता और गौरवगान आपके सामने प्रस्तुत करूंगा।” इसपर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से पूछा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले साल लाल किले से तिरंगा फहराएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लाल किले से अंतिम बार तिरंगा फहरा रहे हैं, अगली बार हम तिरंगा फहराएंगे। तेजस्वी ने कहा-पीएम मोदी ने उम्मीदों…
इस साल के अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लिए पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी इन्हें लेकर कोई घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि नए साल से पहले इन राज्यों में सरकार का गठन हो चुका होगा। इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने लगी है। इसी क्रम में बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बड़ी बैठक हो रही है। बैठक में इन बातों पर होगी…
