Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
बलौदाबाजार जिले में एक महिला हेडमास्टर ने स्टूडेंट की दादी को जमकर पीट दिया। दोनों के बीच प्रमाण पत्र की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद प्रधान पाठक ने डंडे से बुजुर्ग महिला को पीटा है। इससे उसका हाथ टूट गया है। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है। असल में ग्राम पंचायत सरसेनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शनिवार को रुकमणी यादव(70) गई थी। वहां उसे स्कूल में आय प्रमाण पत्र के बारे में बात करना था। उसकी पोती तारणी यादव इसी स्कूल में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि वह जब स्कूल पहुंची। वहां उसका…
77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से सीएम भूपेश बघेल ने कई बड़े ऐलान किए हैं। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेप के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं देने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ साहित्य सम्मान की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मार्च पास्ट में सभी प्लाटून कमांडरों की अगुवाई में सेना के जवान बेहतरीन समन्वय के साथ परेड में भाग लिए। भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को संबोधित कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। 15 अगस्त, 15 बड़ी घोषणाएं…
LAC विवाद सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच सोमवार को लंबी वार्ता चली. नए दौर की सैन्य वार्ता में भारत ने पूर्वी लद्दाख में टकराव वाली बाकी जगहों से सैनिकों को जल्द हटाने को कहा.यह जानकारी सूत्रों ने दी है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बताया कि कोर कमांडर लेवल की 19वें दौर की वार्ता में इंडियन डेलिगेशन ने देपसांग मैदान और डेमचोक से जुड़े मुद्दों के समाधान पर खासतौर से जोर दिया. चुशुल-मोल्डो में हुई चर्चा सैन्य सूत्रों के अनुसार, यह बातचीत लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास भारतीय क्षेत्र में चुशुल-मोल्डो में हुई. उन्होंने बताया कि…
देश आज (15 अगस्त को) 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराया और लाल किले की प्राचीर से संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी. पीएम मोदी ने कहा कि अगले महीने युवाओं के लिए 15 हजार करोड़ की विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसकी मदद से पारंपरिक कौशल का विकास किया जाएगा. पीएम मोदी ने ऐलान किया कि विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे. विश्वकर्मा योजना का तोहफा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार…
बलौदाबाजार. वन मंडल बलौदाबाजार अर्जुनी परिक्षेत्र के कुशगढ मे आज हाथी के हमले से खेत मंे काम कर रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई. वहीं दूसरा व्यक्ति घायल है, जिसे वन विभाग की टीम ने इलाज के लिए रायपुर भेजा है.घटना की जानकारी देते हुए वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया, आज लगभग 10.30 बजे सूचना मिली कि अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशगढ़ में खेत मे कार्य कर रहे गोवर्धन सतनामी की हाथी के हमले से मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति घुरऊ साहू को भी हाथी ने घायल कर दिया है. सूचना मिलते ही तत्काल वन अमला मौके…
बेमेतरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने लाया गया। सोमवार को शारदा गांव में वे तिरंगा यात्रा में शामिल थे। इनके अलावा दूसरे पदाधिकारी भी हिरासत में लिए गए हैं। साजा विधानसभा के मौहभाठा में सोमवार को मुख्यमंत्री का दौरा होना है। इससे पहले प्रदेश कार्यकारिणी किसान मोर्चा सदस्य मूलचंद शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आयुश शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू समेत कुछ कार्यकर्ताओं को साजा पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिला पंचायत सभापति को पुलिस ने…
बलौदाबाजार: किसी भी संभावित अपराध या घटना को रोकने एवं गहन अनुसंधान कर अपराधी तक पहुंचने में यह बात अत्यंत महत्वपूर्ण है कि पुलिस कितने कम समय में घटना स्थल पहुंचती है. किसी घटना में सबसे महत्वपूर्ण यह रहता है कि पुलिस का रिस्पांस टाइम कितना कम है. यह रिस्पांस टाइम ही बताती है कि अपराध का किस प्रकार निदान किया जा सकता है. साथ ही घटना स्थल पर तत्काल पहुंचने से फरियादी का विश्वास भी पुलिस के प्रति बढ़ता है. इसके लिए पुलिस के पास सभी आवश्यक संसाधनों का उपलब्ध होना आवश्यक है. इन बातों को ध्यान में रखते…
गरियाबंद : जिले में घटारानी घूमने आए सैलानियों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं. घयलों का अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर 40 लोग सवार होकर जतमई-घटारानी घूमने आए हुए थे. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बीती रात करीबन 11 बजे यह हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के घाटी में उस वक्त घटी, जब घटारानी में झरने व देवी का दर्शन कर ग्रामीण वापस लौट रहे थे. छुट्टी के दिन होने…
अमेरिका में 10 अगस्त को 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ती हुए एक कॉमर्शियल फ्लाइट में केबिन प्रेशर अचानक घट गया। इससे यात्रियों को सांस लेने में मुश्किल होने लगी। प्रेशर ड्रॉप होते ही प्लेन में लगे ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए। इसके बाद पायलट प्लेन को महज तीन मिनट में 15 हजार फीट नीचे लेकर आया। फॉक्स 35 न्यूज ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि फ्लाइट में केबिन प्रेशर कम हो गया था। ईगल एयरलाइन की फ्लाइट फ्लाइट 5916 में पैसेंजर्स को जलने की गंध और तेज आवाज आई। साथ ही लोगों…
भिलाई। “शिव जी अर्पण सेवा समिति” एवं “अग्नि महिला कल्याण समिति” के तत्वाधान में बचपन के रंग डॉ.संगीता शाह संग के अभियान में सिम्पलेक्स एमडी और समाजसेवी संगीता शाह शासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर-4 बोरिया गेट अपनी टीम के साथ पहुची थी। इस दौरान स्कूली बच्चो को रोहन मून के सहयोग से नि:शुल्क पुस्तक,कॉपी,चाकलेट, बिस्किट,तिरंगा झंडा वितरण किया। यह 14 वर्षों से किया जा रहा है। डॉ संगीता शाह ने पहले देश को आजादी दिलाने वाले महापुरषो को नमन किया। इसके बाद स्कूली बच्चो को बताया कि वीर शहीदो को हमेशा सम्मान देना चाहिए। आज उन्ही की बदौलत ही हम आजाद…
