Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रोटरी क्लब ऑफ पावरसिटी जमनीपाली के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी लाल ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी क्लब बेस्ट होते हैं। क्योंकि वह ऐसे जगह समाज सेवा देते हैं । जिनको कोई नहीं ध्यान दे पाता । समाज सेवा करना ही सच्ची श्रद्धा है। उक्त बातें सीएसईबी वेस्ट के इरेक्टर हास्टल में आयोजित रोटरी क्लब ऑफ पावरसिटी जमनीपाली के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि दिनेश लाल ने कहा । उन्होंने आगे कहा कि सभी लोगों को समाज सेवा क्षेत्र में जुड़कर कार्य…
कोरबा। नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को कटघोरा न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. पिता ने 5 महीने तक पाली व बिलासपुर के मकान में अपनी ही नाबालिग पुत्री को डरा धमका कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. बड़ी बहन और मां ने घटना की जानकारी होने पर पाली थाने में मामला दर्ज कराया था. धारा 376 व पाक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आज पीड़िता के अधिवक्ता की पैरवी पर कटघोरा व्यवहार न्यायालय की सत्र न्यायाधीश ने आरोप सिद्ध होने पर आरोपी पिता…
बीजापुर. नक्सलियों ने बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना की सीमा पर किसी अज्ञात स्थान पर शहीदी सप्ताह समारोह मनाया. इस दौरान अब तक मारे गए नक्सलियों को श्रद्धांजलि दी गई. नक्सलियों ने नक्सल शहीदी सप्ताह मनाने का वीडियो भी जारी किया है. विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने बड़ी सभा की है. माओवादियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगाल ने प्रेस नोट जारी कर बताया, 2 और 3 अगस्त को बीजापुर के जंगलों में माओवादियों ने बड़े पैमाने पर शहीदी सप्ताह मनाया. कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक ग्रामीणों ने शिरकत की.
कोरबा : पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में बुजुर्ग दंपत्ति की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. यह मामला ग्राम पंचायत लैंगा के छेरका बांध मोहल्ला का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस को मिली जानकारी से दोनों पति पत्नी अकेले रहा करते थे, लेकिन 2 दिनों से घर से बहार नहीं निकलने और गंध आने से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पसान पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच…
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब को लेकर विवाद अब त्रिपुरा पहुंच गया है. यहां हिजाब को लेकर एक छात्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. आरोप है कि छात्र ने मुस्लिम छात्राओं के स्कूल में हिजाब पहनने का समर्थन किया था, जिससे नाराज कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में किसी धार्मिक एंगल से इनकार किया है. घटना त्रिपुरा के सिपाहीजला जनपद की है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोईमुरा हायर सेकंड्री स्कूल के प्रधानाध्यापक ने मुस्लिम छात्राओं को हिजाब की जगह उचित स्कूल ड्रेस में आने को कहा था. हिजाब…
छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स स्टाइपेंड की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर हैं. रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल के परिसर में जूनियर डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं. जूडो के हड़ताल से इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो रही है. वहीं हड़ताल के पांचवे दिन अनूठा प्रदर्शन कर रहे है. आरती और धूप दीप के साथ सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे है. रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के बाहर जूनियर डॉक्टर्स स्टाइपेंड की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं. हड़ताल से इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो रही है. आज जूडो नुक्कड़ नाटक, संस्कृति कार्यक्रम और रैली निकालकर प्रदर्शन…
छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर गंगालूर एरिया कमेटी के तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें जनमिलिशिया कमाण्डर सन्नू पूनेम उर्फ रमेश, डीएकेएमएस सदस्य सोनू पूनेम एवं आरपीसी पुसनार संघम सदस्य आयतु पूनेम शामिल है। 4 अगस्त शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, उप पुलिस अधीक्षक सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुलसी राम लेकाम के समक्ष नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। सन्नू पूनेम ऊर्फ रमेश, नक्सली संगठन में साल 2003 में गंगालूर…
छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम तो कई जगहों में अति बारिश हो रही है। ऐसे में नदी- नाले सभी उफान पर आ गए हैं। बता दें कि चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद आज बारिश में कमी आई है। आज भी प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश और कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा जिले में मौसम विभाग ने…
छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल इन दिनों लगातार भेंट मुलाकात के जरिए युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे न सिर्फ युवाओं के साथ संवाद करते हैं बल्कि उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं। साथ ही उन्हें कई सौगातें भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल कल यानि 04 अगस्त को दुर्ग जिले के भिलाई में युवाओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को कई सौगातें दी और उनसे संवाद किया। इस दौरान सीएम बघेल ने कका अभी जिंदा है कहकर अपनी बात आरम्भ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले…
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई शहरों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं बारिश के बाद अब डेंगू मलेरिया का कहर शुरू हो गया है। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों से भी लोग हलाकान हैं। प्रदेश की न्यायधानी में जहां एक ओर मलेरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर भिलाई में डेंगू कहर बरपा रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और डोर टू डोर सर्वे कर मरीजों की पहचान की…
