Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
बिहार के औरंगाबाद में पुलिस एक ऐसी विषकन्या की खोज में जुटी है, जिसके बारे में पुलिस को भी बहुत कम पता है. इस महिला ने एक व्यक्ति को पहले धीरे से जहर दिया, अस्पताल पहुंचाया और फिर फरार हो गई. हालांकि, दम तोड़ने से पहले व्यक्ति ने विषकन्या के बारे में सारे राज खोल कर रख दिए. विषकन्या का असर ऐसा था कि व्यक्ति उसके कहने भर से उसके घर चला गया और उसके हाथों से प्यार से जहर पी गया. घटना बिहार के औरंगाबाद की है. यहां जिला पार्षद के चीफ सेक्रेटरी महेश दास को एक महिला ने…
उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है. दारमा घाटी के चल गांव में बादल फटने से पैदल पुल और ट्रॉली ध्वस्त हो गई है. 200 से ज्यादा लोग गांव में फंस गए हैं. मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन रवाना हो गई है लेकिन दोबाट में सड़क बंद होने से रेस्क्यू के लिए जा रही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम भी फंस गई है. आज ही बद्रीनाथ में फिर से लैंडस्लाइड हो गया है. इसकी वजह से छिनका के नजदीक नेशनल हाइवे बाधित हो गया है. इसकी वजह से कई यात्री फंस गए हैं. आवाजाही…
मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी युवक के कल सीएम शिवराज सिंह ने पैर धोकर सम्मान किया था। इसके बाद देर रात खबर आई कि एमपी सरकार पीड़ित दशमत रावत को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई। ना केवल इतना बल्कि सरकार ने आवास निर्माण के लिए उन्हें 1,50,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी देने का ऐलान किया है। बता दें कि मंगलवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रवेश शुक्ला नामक व्यक्ति एक आदिवासी युवक पर पेशाब करता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे…
घरेलू बजट पर असर डालने के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों ने अब कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर दी है। गुरुवार को एक किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि हासन जिले में उसके खेत से रात भर में 3 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए हैं। यह घटना हासन के हलेबीडु शहर के पास गोनी सोमनहल्ली गांव की बताई गई है। किसान धरानी उर्फ सोमशेखर ने इस संबंध में हलेबीडु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। टमाटर लूटे, पौधो को भी नुकसान पहुंचाया पुलिस ने कहा कि चोर 3 लाख रुपये कीमत के 90…
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। कोयंबटूर रेंज के DIG विजय कुमार ने आज तड़के अपने घर में खुदकुशी कर ली। इसी साल जनवरी महीने में उनका ट्रांसफर इस पद पर हुआ था। इससे पहले वो तमिलनाडु की राजनधानी चेन्नई में पोस्टेड थे। अधिकारी विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने कई जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवा दी है। सीनियर अधिकारी के आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल लाया गया है। पुलिस…
पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में जा रहे कार्यकर्ताओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं। बता दें कि यह बस 47 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही थी जो कि बिलासपुर से पहले रतनपुर के पास खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह घटना घटी है। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ। राहगीरों…
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज रात 8 बजकर 29 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 16 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। ये नक्षत्र अपने आप में बहुत-सी वस्तुओं को समा लेने की क्षमता रखता है। इसके अलावा आज पंचक भी चल रहे हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 1. मेष राशि आज आपका दिन…
कोरबा शहर से 25 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक कनकेश्वर मंदिर जहाँ भोले बाबा स्वयंभू के रूप में प्रकट हुवे है जहां दूर दुर से शिवभक्त पूजा करने आते है लेकिन प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की मदद नही मिलने से व्यथित सेवा संगठन के सदस्य हरवंश राजवाड़े ने बताया कि आवेदन दिया जाता है लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही कि जाती है मेला मैदान के बीच मे ट्रांसफर को लगाया गया है जिसका विरोध के बाद भी हटाने के लिए कार्यवाही नही कर रहे है इससे मेला मैदान का अस्तित्व पर संकट के बादल छाये हुए है, तड़ित चालक शो पीस…
नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरे हो चुके हैं। ये 9 वर्ष समावेशी, प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए सर्मपित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसरों के सृजन की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रही है। 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी हर नीति निर्माण और इसे कार्यान्वित करने में भारत प्रथम के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने के अपने संकल्प पर अडिग रहे हैं। यह संकल्प सरकार की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक प्रबंधन, वंचित समूहों…
कोरबा 06 जुलाई 2023/अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक/युवतियों के लिए ‘‘हॉस्पिटैलिटी (गेस्ट शिप) एवं होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण‘‘ योजनांतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिये हॉस्पिटैलिटी (गेस्ट शिप) एवं होटल मैनेजमेंट में कैरियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले प्रदेश के युवक-युवतियों से 20 जुलाई 2023 शाम 05ः00 बजे तक पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्ते विभागी की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा या सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर…
