Author: News Editor

कोरबा 06 जुलाई 2023/ छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीपीटी की प्रवेश परीक्षा 09 जुलाई 2023 रविवार को पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की गई है। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी.एल.मिरेंद्र, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोनबिर्रा श्री संजीव खाखा एवं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली श्रीमती तुलीका देवांगन को 04 परीक्षा केंद्र 2201 से 2204 के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा…

Read More

कोरबा 06 जुलाई 2023/जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान 07 जुलाई 2023 को जिले के सभी नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। महाभियान में जिले के सभी शहरी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम व ग्राम पंचायतों में, जिले के सभी स्कूलों सहित सभी च्वाईस सेंटरों में प्रातः 08 बजे से सायं 06 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए 03 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है। आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्डधारी सभी परिवार पात्र होगें। महाअभियान…

Read More

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व में दिनांक 06.07.2023 को डॉ. २यामा प्रसाद मुखर्जी की 122 वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर उपस्थित संयंत्र के मुख्य अभियंता श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा, श्रीमती अंजना कुजुर अति. मुख्य अभियंता (एस. एंड पी.), श्रीमती राजेश्वरी रावत अति. मुख्य अभियंता (एस. एंड एस. सी.), श्री भुवनेश्वर प्रसाद पाटले, अति. मुख्य अभियंता (ईंधन प्रबंधन) आशीष श्रीवास्तव अति. मुख्य अभियंता (टी. एस. एस.), श्री संजीव कंसल अति. मुख्य अभियंता (संचा.संधा.), के गरिमामय आतिथ्य में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्य अर्पण किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा डॉ. मुखर्जी का…

Read More

गरियाबंद 06 जुलाई 2023/ कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के तकनीकी मार्गदर्शन में 3 से 05 जुलाई तक कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जिले के छुरा, फिंगेश्वर एवं गरियाबंद विकासखण्ड के गांवों के महिला समूहों को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तहत् श्री अन्न (रागी, कोदो, कुटकी) की वैज्ञानिक कृषि एवं प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही मिलेट से बनने वाले उत्पादों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष (लघु धान्य वर्ष) घोषित किया गया है। जिसके तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई, दिल्ली एवं साथ ही साथ छ.ग. शासन द्वारा भी राज्य में…

Read More

गरियाबंद 06 जुलाई 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में मतदान केन्द्रों के स्थल, भवन एवं नाम परिवर्तन के प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के युक्तियुक्तकरण मतदाताओं के लिए सुविधाजनक होनी चाहिए। उन्होंने अधिक दूरी वाले और अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केन्द्रों में परिवर्तन के सुझाव भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मांगे। कलेक्टर ने दल के प्रतिनिधियों से बूथ एजेंट नियुक्त करने के लिए आग्रह किया, जिससे निर्वाचन के कार्यो…

Read More

गरियाबंद 06 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को छुरा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों का दौरा कर विकास कार्यो एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल, पेयजल व्यवस्था एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्री छिकारा ने छुरा ब्लॉक के ग्राम पिपराही में स्थित प्राईमरी स्कूल में पहुंचकर नवप्रवेशी बच्चों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढने और नियमित स्कूल आने की समझाईश दी। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेलकूद, सामान्य ज्ञान के बारे में भी जानकारी…

Read More

गरियाबंद 06 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की संवेदनशीलता से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर पूजा को स्पांसरशिप योजना का लाभ मिल गया है। इस योजना के तहत पूजा को प्रतिमाह 4 हजार रूपये मिलेंगे। कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय पूजा को यह राशि उनके 18 वर्ष की आयु होने तक मिलेगी। यह राशि पूजा के पढ़ाई-लिखाई और उनकी बीमार मां के ईलाज और देखरेख में काम आयेगी। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम कसेरू में पूजा ठाकुर अपनी बीमार मां के साथ रहती है। उनकी मां श्रीमती…

Read More

गरियाबंद 06 जुलाई 2023/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की तत्परता और संवेदनशीलता से दिव्यांग दयाराम को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल गया है। शारीरिक अक्षमता और गरीबी से जूझ रहे दयाराम को घर पहुंच ट्रायसिप्रदान किया गया है। साथ ही उन्हें 350 रूपये मासिक पेंशन भी दिया जायेगा। इसके अलावा उनका आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड भी बनाकर दिया गया है। शासकीय सुविधाओं का लाभ मिलने से दयाराम और उनका परिवार शासकीय योजनाओं का आसानी से लाभ उठा पायेंगे। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम तालेसर निवासी 36 वर्षीय दयाराम अज्ञात बीमारी से…

Read More

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटी में एक दर्दनाक हादसे में प्राथमिक शाला में पढ़ने वाली तीन मासूम बच्चियां करंट की चपेट में आ गई. हादसे में एक बच्ची की जहां मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर है. घायल बच्चियों को उपचार के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, लंच टाइम के दौरान तीनों छात्राएं खेलते हुए विद्युत तार की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गईं. जानकारी मिलने पर परिजन व शिक्षकों ने आनन-फानन में तीनों बच्चियों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर डॉक्टरों…

Read More

तखतपुर/कवर्धा. जुनापारा चौकी अंर्तगत भौराकछार में हाइवा की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. छात्र स्कूल जाने बस चढ़ने के लिए सड़क पार कर रहा था. इस दौरान ये हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक लक्ष्य डड़सेना पिता शत्रुहन डड़सेना स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी का छात्र था. वह स्कूल जाने के लिए 10 बजे अपने घर से निकला था. सड़क पार करते समय हाइवा चालक ने तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बच्चे को अपने चपेट में ले लिया.

Read More