Author: News Editor

छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें, कि छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी संभागों में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और शाम या रात तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। वहीं एक दो स्थानों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। 6 और 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ नॉर्थ में…

Read More

रायपुर : 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर दौरे पर आ रहे हैं. साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है. वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. SPG के साथ करीब 2000 लोकल पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. जिसमें 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हेलीपैड के पास लगाई गई है. 1600 से ज्यादा पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे. 50 से ज्यादा एसपीजी के अधिकारी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर तैनात किए गए हैं. सुरक्षा के लिए विभिन्न जिलों से एडिशनल एसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारियों को भी राजधानी बुलाया गया…

Read More

जशपुर : बादल खोल वनाभ्यरण में हाथी के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई है. पुटू बिनने जंगल गया था वृद्ध, जिस पर हाथी ने हमला कर दिया. हाथी के कुचलने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई. मृतक सुभाष यादव 60 वर्ष सुबह 5 बजे जंगल गया था इस दौरान हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

Read More

एक मां शायद ही कभी अपने बच्चे को खुद से अलग होने की कल्पना कर सकती है, लेकिन गरीबी और भूख जो न करवाए वो कम है. ओडिशा के मयूरभंज में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मां ने खुद अपनी 8 महीने की बच्ची को महज 800 रुपये के लिए बेच दिया. ओडिशा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही थी. जानकारी के मुताबिक, मयूरभंज जिले के महुलिया गांव में एक आदिवासी महिला ने अपनी 8 महीने की बेटी को चंद रुपयों के लिए बेच दिया. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख…

Read More

अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद जिस बात का सबसे ज्यादा डर था, वही होना शुरू हो गया है. अजित पवार को सरकार में शामिल करने पर सीएम एकनाथ शिंदे की अपनी ही पार्टी शिवसेना में विरोध शुरू हो गया है. शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा, अजित पवार के साथ आने ने शिवसेना और बीजेपी दोनों के विधायकों में नाराजगी है. हमने सीएम को इस बारे में बता दिया है. जब एकनाथ शिंदे बीते साल बगावत की थी, तो उनके गुट ने कहा था कि वे एनसीपी के साथ नहीं रह सकते, इसीलिए अलग हो रहे हैं.…

Read More

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। अब क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार कार हादसे में बाल-बाल बच गए, जब मेरठ शहर में एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार में वह और उनका बेटा मौजूद थे। अभी दोनों सुरक्षित हैं। प्रवीण कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब प्रवीण कुमार अपनी लैंड रोवर डिफेंडर कार से पांडव नगर की ओर जा रहे थे। तब उनकी कार एक बड़े…

Read More

नागालैंड में मंगलवार की शाम भूस्खलन के कारण अचानक एक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर जा रहीं दो कारों पर गिरे और दोनों कारें पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना दीमापुर और कोहिमा के बीच चुमौकेदिमा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर हुई, जहां भारी बारिश के बीच शाम करीब 5 बजे हुई दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कोहिमा की ओर से आ रही दो कारों को पूरी तरह से कुचलने के बाद, पत्थरों…

Read More

स्पाइसजेट के एक विमान का मंगलवार को टायर फटने से हड़कंप मच गया। ये विमान सुबह दुबई से कोच्चि आ रहा था। हालांकि गनीमत ये रही कि विमान आसानी से उतर गया। विमानन कंपनी ने कहा कि विमान के उतरने के बाद उसके टायर फटने का पता चला। फिलहाल विमान में सवार यात्रियों की संख्या पता नहीं चल पाई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्पाइसजेट ने चार जुलाई को बोइंग 737 विमान से दुबई और कोच्चि के बीच उड़ान संख्या एसजी-17 संचालित की। विमान के उतरने के बाद निरीक्षण के दौरान उसका दूसरा टायर फटा हुआ पाया गया।’’ बयान…

Read More

जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक राजौरी जिले के थन्नामंडी इलाके के भंगाई क्षेत्र में सुबह तड़के 3 बजे के करीब हादसा हुआ जिस में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य सात लोग घायल हो जाए। 3 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, 1 की अस्पताल में मौत हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर आस-पास के…

Read More

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जनसभा का न्यौता देने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी सातों संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता 6 जुलाई को प्रभातफेरी निकालकर हर घर तक जाएंगे और 6 जुलाई शाम 4:00 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शहर में बाइक रैली निकालेंगे। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मोर्चों की संयुक्त बैठक आज श्री मूणत के नेतृत्व में हुई। जिसमें सभी मोर्चों के नेता व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More