Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 04 जुलाई 2023/एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा एवं बचाव हेतु अम्बेला योजना मिशन शक्ति की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति अंतर्गत नवीन निर्देश 01 अप्रैल 2022 से लागू है। जिसके तहत मिशन शक्ति की दो उपयोजनाएं सम्बल एवं सामर्थ्य है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि सम्बल उपयोजना महिलाओं के सुरक्षा एवं बचाव के लिए है, इसी प्रकार सामर्थ्य उपयोजना महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए है। सम्बल उपयोजना की मुख्य घटक में अन्य योजनाओं के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को शामिल करते हुए जिले में संचालित किया जा रहा…
कोरबा 04 जुलाई 2023/जिला स्तरीय पशुधन विकास विभाग की स्थायी समिति जिला पंचायत की बैठक समिति के सभापति की अध्यक्षता में आगामी 07 जुलाई 2023 को दोपहर 12 बजे कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा में आयोजित की गई है। बैठक में विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के साथ ही एजेण्डा अनुसार अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
कोरबा 04 जुलाई 2023/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित होने वाले पीपीटी प्रवेश परीक्षा जिले में 09 जुलाई 2023 को पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिले में पीपीटी की परीक्षा हेतु 04 केन्द्र बनाया गया है। जिसमें कुल 1295 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के दिशा-निर्देश में परीक्षा के सुचारू संपादन व जिला कोषालय कोरबा से परीक्षा केन्द्र के लिए गोपनीय सामग्री प्राप्त करने व परीक्षा समाप्ति पश्चात उत्तर पुस्तिका…
कोरबा 04 जुलाई 2023/जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान 07 जुलाई 2023 को जिले के सभी नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। महाभियान में जिले के सभी शहरी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम व ग्राम पंचायतों में, जिले के सभी स्कूलों सहित सभी च्वाईस सेंटरों में प्रातः 08 बजे से सायं 06 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए 03 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है। आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्डधारी सभी परिवार पात्र होगें। महाअभियान…
कोरबा 04 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंम्बित प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देशित किया कि राजस्व सहित जनहित के कार्यों से जुड़े हुए प्रकरणों में शीघ्रता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं और दिए गए निर्देशों का भी पालन सुनिश्चित करते हुए की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान चलाने और जरूरतमंद पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। कलेक्ट्रेट…
कोरबा 04 जुलाई 2023/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहंुचें लोगों से कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। शासकीय कार्यालय में नौकरी की मांग लेकर कोरबा विकासखण्ड के ग्राम आंछीमार की रहने वाली पहाड़ी कोरवा युवती छत्तकुंवर कलेक्टर जनचौपाल में पहुंची। कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि उसने स्नातक एवं…
राजधानी रायपुर के लोगों को मंगलवार को उमस भरी दोपहर से थोड़ी राहत मिली। कुछ ही देर के लिए मगर आसमान से बरसी बूंदों ने ठंडक दी। मौसम विभाग ने 4 जुलाई को रायपुर में बारिश का अंदेशा जताया था। शाम के वक्त 15 से 20 मिनट शहर के कई हिस्सों में बूंदों ने भिगोया। रायपुर में आने वाले 3 दिनों तक इसी तरह बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में अगले 3 दिन तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। रायपुर में…
देश में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में बदलाव हुआ है। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। तेलंगाना में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। आंध्र प्रदेश…
एक ट्यूशन टीचर की घिनौनी करतूत सामने आई है. पढ़ाने की बहाने लोगों के घरों में जाता था. मौका पाते ही लड़कियों और महिलाओं नहाते समय वीडियो बना लेता था. इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप और ब्लेकमैल करता था. अश्लील वीडियो बना कर उसे वायरल की धमकी देने और शारीरिक संबंध बनाने के बाद शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह मामला यूपी के बलिया का है. पीड़िता महिला और एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को सहित अन्य धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया.…
2 जून को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर हुई थी। दो दशक के सबसे बड़े हादसे में 293 लोगों की मौत हो गई और 1 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की जांच CBI कर रही है। एक जांच रेलवे बोर्ड की ओर से कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) ने भी की है। सोमवार को CRS ने 40 पेज की रिपोर्ट बोर्ड को सौंपी। रिपोर्ट के मुताबिक, लेवल-क्रॉसिंग लोकेशन बॉक्स के अंदर तारों की गलत लेबलिंग की वजह से ऑटोमेटेड सिग्नलिंग सिस्टम में गड़बड़ी हुई। जो हादसे का कारण बना। क्रॉसिंग लोकेशन बॉक्स में तारों…
