Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की चुनावी अभियान तेज हो गई है। बीजेपी के बड़े नेताओं ने छत्तीसगढ़ में डेरा जमाना शुरू कर दिया है। सबसे बड़े संभाग बस्तर में बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुनाव जितने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे है। इस दौरान पीएम मोदी प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देंगे। अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी साइंस कॉलेज ग्राउंड में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी 268 करोड़ रुपए से बनी रेलवे लाइन…
कनाडा में खालिस्तान मूवमेंट को खत्म करने को लेकर भारत सरकार लगातार कोशिशें कर रही है. इसके बावजूद यहां मौजूद कई अलग-अलग गुट भारत के खिलाफ प्रदर्शन करते रहते हैं. इसी बीच खालिस्तान समर्थकों ने ऐलान किया है कि वो 8 जुलाई को ओटावा में भारतीय हाई कमीशन और टोरंटो-वैंकूवर में दो वाणिज्य दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेंगे. इसे लेकर भारत की तरफ से सख्त आपत्ति जताई गई है. भारत ने ट्रूडो सरकार से कहा है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं. भारत की तरफ से दी गई जानकारी कनाडा में भारत विरोधी पोस्टर और राजनयिकों को…
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला तीन साल से अधिक समय से जांच के दायरे में. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अधिक विकल्प तलाश रही है और यह जानने के लिए सुराग तलाशने के लिए विदेशों में जा रही है कि वास्तव में अभिनेता की मौत का कारण क्या था. सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या ने पूरे फिल्म उद्योग को सदमे में डाल दिया था. मुख्य रूप से इस तथ्य के कारण कि वह अपने बॉलीवुड करियर में आगे बढ़ रहे थे, उन्होंने अपनी मृत्यु से कुछ महीने पहले ही एक हिट फिल्म दी थी. उनकी मौत के मामले…
सरकारी अधिकारियों के काम नहीं करने की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी और उस पर जनता का गुस्सा भी जायज है. लेकिन मध्य प्रदेश में एक आदिवासी ने अपनी बात मनवाने का ऐसा फॉर्मूला निकाला, जिसे देखकर सबके होश उड़ गए. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल एक आदिवासी शख्स पट्टा नहीं मिलने की शिकायत लेकर नगरपालिका अध्यक्ष के पास गया था. लेकिन वहां कोई सुनवाई न होती देख, वह गुस्सा हो गया. फिर क्या था, उसने दफ्तर में जहरीला गोहरा छोड़ दिया, जिसे देख दफ्तर में बैठे तमाम लोगों की चीखें निकल गईं.…
मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. सड़क के किनारे फोन पर बात करती हुई युवती के साथ लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया. वह चलते समय अपने सेलफोन पर बात कर रही थी. पीछे से आए लुटेरों ने उसका फोन छीन लिया. इस दौरान युवती सड़क पर औंधे मुंह गिर गई. चलती मोटरसाइकिल पर दो लुटेरे उसका फोन छीनकर तेजी से भाग निकले. युवती ने फोन पकड़ने की कोशिश की लेकिन पीछे बैठे व्यक्ति ने उसे खींच लिया जिससे वह बुरी तरह गिर गई. घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों को…
ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने पाया है कि हादसे की मुख्य वजह “गलत सिग्नलिंग” थी. समिति ने इस मामले में सिग्नलिंग एवं दूरसंचार (एस एंड टी) विभाग में “कई स्तरों पर चूक” को रेखांकित किया है. साथ ही संकेत दिया कि यदि पिछली चेतावनी को ध्यान में रखा जाता, तो त्रासदी से बचा जा सकता था. रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) की ओर से रेलवे बोर्ड को सौंपी गई स्वतंत्र जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सिग्नलिंग कार्य में खामियों के बावजूद, यदि दुर्घटना स्थल बाहानगा बाजार के स्टेशन प्रबंधक…
कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो रही है और 15 से 20 लाख कांवडियों के दिल्ली से गुजरने की उम्मीद है. कांवड़ा यात्रा का समापन 15 जुलाई को होगा. इसे देखते हुए दिल्ली यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है. श्रद्धालुओं और सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक श्रद्धालु कांवड़ इन रास्तों से होकर गुजरेंगे:- -अप्सरा बॉर्डर- शाहदरा फ्लाईओवर- सीलमपुर टी प्वाइंट- आईएसबीटी फ्लाईओवर- बुलेवा रोड- रानी झांसी रोड- फैज…
जमीन के बदले नौकरी के घोटाले मामले में सीबीआई द्वारा दायर आरोपपत्र में राजद प्रमुख लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव का नाम है। इस बात को लेकर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ”….यह रिवर्स रॉबिनहुड है। रॉबिनहुड अमीरों को लूटता था और गरीबों को पैसे मुहैया कराता था।” लेकिन रॉबिनहुड के विपरीत, भ्रष्टाचार का पहला परिवार गरीबों को लूटता है, उनकी जमीनें हासिल करता है और अपनी जेबें भरता है, 600 करोड़ रुपए का घोटाला करता है।” जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कही ये बात इस मामले में जेडीयू नेता केसी त्यागी…
आज का दिन देश के लिए अहम है। भारत की अध्यक्षता में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। ये सम्मेलन वर्चुअली किया जाएगा। पहले माना जा रहा था कि इस सम्मेलन का आयोजन आमने-सामने होगा, फिर मई आखिर में ये फैसला लिया गया कि ये वर्चुअली ही होगा। बता दें कि एससीओ में आठ सदस्य हैं, जिसमें भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, कज़ाख़्स्तान और उज़्बेकिस्तान हैं। इसमें भारत साल 2005 में शामिल हुआ था। तब उसकी भूमिका ऑब्जर्वर की थी। इसके बाद साल 2017 में वह इसका पूर्णकालिक सदस्य बन गया। चीन का रहा…
रायपुर/आरंग. राजधानी के आरंग क्षेत्र के बेनीडीह खार में जुआ खेलते एक एनएसयूआई नेता समेत 8 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 55 हजार रुपए नगदी बरामद किया है.क्षेत्र में जुआ चलने की सूचना पर आरंग पुलिस की टीम लगातार निगाह रख रही थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेनीडीह खार में दबिश दी और 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया. सभी आरोपी आरंग के रहने वाले हैं.गिरफ्तार आरोपियों में एनएसयूआई के रायपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, करण पटेल, गिरधर निषाद, बलराम साहू, ताम्रध्वज साहू, ईश्वर यादव उर्फ मूसू यादव,…
