Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
शरद पवार ने सांसद प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से बाहर कर दिया है। उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए आज ही शरद पवार को चिट्ठी लिखी थी। इस ऐलान के तुरंत बाद वहीं, अजित पवार ने भी NCP की नई टीम बना दी। उन्होंने सांसद सुनील तटकरे को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अनिल पाटिल को व्हिप की जिम्मेदारी दी है। इससे पहले शरद पवार की अगुआई वाली NCP ने अजित पवार के साथ गए सभी विधायकों को अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पास किया। अजित पवार के शपथ…
हरियाणा में जल्द ही कुंवारों को पेंशन मिलेगी। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 60 साल के अविवाहित बुजुर्ग की मांग पर CM मनोहर लाल खट्टर ने यह फैसला लिया है। इसका फायदा 45 से 60 साल तक के अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को मिलेगा। पेंशन उन्हीं कुंवारों को मिलेगी, जिनकी सालाना इनकम 1.80 लाख से कम होगी। CM ऑफिस की तरफ से तैयार रिपोर्ट के मुताबिक इस स्कीम से राज्य के सवा लाख कुंवारों को पेंशन का लाभ मिलेगा। इस पर CM की अफसरों के साथ मीटिंग हो चुकी है। एक महीने के भीतर हरियाणा सरकार इस स्कीम को लागू करने…
*कोरबा,*छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में 2 जुलाई को सी एस ई बी कोरबा पश्चिम के इरेक्टर हॉस्टल में बैठक कर जिले के नई कार्यकारणी चुनाव किया गया। बैठक में पी के पाठक , एस ए सईद चुनाव प्रभारी ए जे सिंह , प्रांतीय सचिव प्रदीप शर्मा बिलासपुर, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी प्रांतीय पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव , संभाग से वेद राम निर्मलकर , शैलेंद्र प्रधान , प्रकाश सिंह ,कोरबा सर्कल के वरिष्ठ पदाधिकारी यू एस सिंह ,एल एन यादव गोरेलाल पांडे एवं समस्त उच्च पदाधिकारियों के सहमति से सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन…
NCP में बगावत के बीच शरद पवार सोमवार को गुरु पूर्णिमा के दिन सातारा के कराड में अपने गुरु पूर्व CM यशवंत राव चाव्हाण की समाधि पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा देशभर में चुनी हुई सरकारों को गिरा रही है। महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ है। महाराष्ट्र की जनता को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी। हमारे कुछ लोग भाजपा का शिकार हो गए। बड़ों के आशीर्वाद के साथ हम नई शुरुआत करेंगे। हमने 5 जुलाई को पार्टी के सभी नेताओं की मीटिंग…
महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सुशील कुमार मोदी का कहना है कि शरद पवार की पार्टी NCP में विद्रोह विपक्षी एकता की पटना बैठक का परिणाम है। जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में भी भगदड़ मचने वाली है। राजनीतिक उठा-पटक के दावे के पीछे सुशील मोदी ने तर्क भी दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी बगावत की स्थिति बन रही है क्योंकि नीतीश कुमार ने पिछले 17 सालों में कभी भी विधायकों और सांसदों को मिलने का समय नहीं दिया। लोगों को सालभर इंतजार करना पड़ता था। अब वो…
दुर्ग के राइस मिलर व्यापारी से फर्जी ईडी अफसर बनकर दो करोड़ रुपए कैश की ठगी करने का मामला पेचीदा होता जा रहा है। एक तरफ जहां दुर्ग पुलिस ने गैंग के 7 आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लगभग 85 लाख रुपए कैश रिकवर कर लिया है। दो लोगों की तलाश जारी है। दूसरी तरफ घटनास्थल का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है उसमें दो स्थानीय लोग संदिग्ध दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है दोनों पार्थी हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर वो प्रार्थी हैं, तो घटनास्थल में क्या कर रहे…
जगदलपुर : नक्सलियों ने दो हजार के करोड़ों के नोट दबा रखे हैं। इसका पता, इससे चलता है कि दो हजार के नोटों का चलन बंद करने की घोषणा के बाद नक्सलियों का 40 लाख रुपये से अधिक बरामद हो चुका है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि जितने नोट पकड़े गए हैं उसका कई गुना वे अलग-अलग राज्यों में खपाने का प्रयास कर रहे होंगे। सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अकेले दंडकारण्य क्षेत्र में ही करीब 150 करोड़ रुपये नक्सलियों के पास होंगे, जो उन्होंने तेंदूपत्ता ठेकेदारों, सिविल ठेकेदार व ग्रामीणों से पार्टी फंड के…
छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। केंद्रीय स्तर के नेता भी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। लेकिन सियासी सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि 30 आदिवासियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा से आए गायत्री परिवार के 30 आदिवासी सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन सभी लोगों ने मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है। बता दें कि कल भी 150…
रायपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। चुनावी रणनीति के लिए लगातार पार्टियों के दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि इस साल चुनाव के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर 5 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। गृहमंत्री मोदी की सभा तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक लेंगे। वहीँ गृह और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं प्रभारी ओम माथुर कल शाम को रायपुर आएंगे वहीं सह प्रभारी…
सूरजपुर: जिले में एक हैरान करने वाला मामला उसमें आया है। यहाँ एक बुजुर्ग की मौत बकरे का कच्चा आंख निगल जाने की वजह से हो गई। बताया जा रहा है कि बकरे की आंख बुजुर्ग के गले में जा फंसी और फिर दम घुटने से उसकी मौत हो गई। दरअसल मदनपुर गांव का रहने वाला बागर सिंह अपने साथियों के साथ सूरजपुर आया हुआ था। यहाँ पर सभी पर्री नर्सरी के पास मांसाहारी भोजन बनाने की तैयारी में जुटे हुए थे, इसी दौरान बकरे के आंख को बागर सिंह निगल गया। वह आँख बागर सिंह के गले में फंस गया,…
