Author: News Editor

रायपुर. टिकरापारा इलाके में आधी रात को युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने ही युवक की हत्या की है. नवरात्रि के दौरान पंडाल के लिए गड्डा खोदने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है.आरोपी दीपक नामदेव ने अपने पड़ोसी कंचन माल को चाकू मारा है. इलाज के दौरान कंचन की मौत हो गई. वहीं आरोपी दीपक नामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

Read More

रायपुर. प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में मंगलवार को तीन लाशें मिली है. जिसमें खेत में अधेड़ और एक नवविवाहिता का शव मिला है. वहीं सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है. तीनों मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.पहला मामला जशपुर के दोकड़ा चौकी अंतर्गत पोखराटोली जंगल का है. जहां एक अधेड़ की सड़ी-गली लाश मिली है. लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. हत्या कर शव को जंगल फेकने की आशंका जताई जा रही है.

Read More

आज का राशिफल हमें बताता है कि हमारा दिन कैसा गुजरेगा और किन बातों का हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं कि आज यानी मंगलवार का दिन कैसा जाने वाला है. किन राशि के जातक को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है और किस राशि के जातक के लिए शुभ संकेत आने वाले हैं. आइए इस बारे में जानते हैं. मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)- आज का दिन धन अर्जन के मामले में अच्छा बीतने वाला है. कम मेहनत में अधिक लाभ का योग बन रहा है. कार्यक्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बढ़ेंगा और आपकी बात को…

Read More

गरियाबंद 03 जुलाई 2023/ राज्य शासन द्वारा लागू बेरोजगारी भत्ता योजना से शिक्षित बेरोजगारों को पढ़ाई और दैनिक जरूरत के कामों के लिए आर्थिक सहयोग मिल रहा हैं । साथ ही यह राशि हितग्राहियों के भविष्य निर्माण की दिशा में भी कारगर साबित हो रहा है। बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों को प्रतिमाह 2500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। साथ ही उन्हें कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिससे उनके रोजगार स्वरोजगार की नींव मजबूत हो रही है। योजनांतर्गत जिले में अभी तक 3678 हितग्राहियों को पिछले 3 महीनों में 2 करोड़ 39 लाख 85…

Read More

गरियाबंद 03 जुलाई 2023/ उबड़-खाबड़, नदी-नाले, पथरीली पहाड़ी एवं कच्ची पगडंडियों से मोटर सायकल में 26 किलोमीटर की दूरी तय कर जिले के कलेक्टर श्री आकाश छिकारा विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत सघन वनों के बीच स्थित गांव आमामोरा पहुंचे। साथ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कांबले, वनमण्डलाधिकारी श्री मणिवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, सीआरपीएफ के सीईओ श्री वी.के. सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी आदिवासी बाहुल्य एवं वनांचल गांव आमामोरा का दौरा किया। अपने बीच जिले के आला अधिकारियों को पाकर ग्रामीण गदगद हो गए। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से…

Read More

कोरबा शहर के मोती सागर पारा और इमलीडुग्गु क्षेत्र में मांस की बिक्री करने और उसका भंडारण किए जाने का पता चलने पर एक दिन पहले जमकर हंगामा हुआ और जनता ने संबंधित लोगों की खबर ली गई। प्रशासन की सुस्त कार्यवाही से असंतुष्ट होकर नगर के हिन्दु वादी संगठनों ने एकजुटता दिखाई है। मामला सीधे तौर पर गाय की हत्या और उसके मांस की तस्करी से जुड़ा हुआ है । इसलिए हिंदू समाज काफी नाराज है। बुधवारी मार्ग स्थित गजानन मंदिर में सनातन संघर्ष समिति ने सर्व हिन्दु समाज की बैठक करने के साथ इस विषय पर विचार विमर्श…

Read More

कोरबा 03 जुलाई 2023/मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत विनिर्माण उद्यम हेतु अधिकतम 25 लाख, सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु अधिकतम 2 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। ऋण हेतु जिले के इच्छुक युवक-युवतियां आगामी 14 जुलाई 2023 तक आवेदन पत्र निर्धारित फार्म में भरकर कार्यालयीन समय में कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा योजना का लाभ लेने…

Read More

कोरबा 03 जुलाई 2023/जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 190.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से आज दिनांक तक कोरबा तहसील में 210.8 मिलीमीटर, करतला में 271.0 मिलीमीटर, कटघोरा में 211.0 मिलीमीटर, पाली में 180.6 मि.मी., पोड़ी-उपरोड़ा में 134.0 मि.मी., दर्री में 257.2 मि.मी. हरदीबाजार में 113.8 मि.मी., पसान में 91.3 मि.मी. एवं भैंसमा तहसील में 241.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा करतला तहसील में दर्ज हुई है।

Read More

कोरबा 03 जुलाई 2023/शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय माना कैम्प, रायपुर में सत्र 2023-24 के लिए संगीत एवं चित्रकला में स्नातक की उपाधि हेतु प्रवेश प्रारंभ है। जिले में निवासरत समस्त 12वीं उत्तीर्ण दिव्यांगजन (श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित एवं अस्थिबाधित) शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय माना कैम्प रायपुर में अपनी रूचि अनुसार विधा चयन कर स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही अपने रोजगार प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय में कोर्स के अंतर्गत बी.पी.ए. (बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्टस) के अंतर्गत मुख्य विषय में गायन-तबला उपलब्ध…

Read More

कोरबा, 03 जुलाई 2023/वर्तमान में बीमारियों के उपचार के अनेक माध्यमों मे आयुर्वेद चिकित्सा को भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह कहा जा सकता है कि मानव के स्वस्थ जीवन का आधार आयुर्वेद है। अगर हम आयुर्वेद आधारित जीवन शैली, आचार व्यवहार, खानपान, का अनुसरण करेंगे तो निश्चित रूप से एक स्वस्थ जीवन के अधिकारी होगें। इसके लिए सभी आयुष चिकित्सकों को व्यक्तिगत रुचि लेकर और प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। उक्त बातें कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में कही। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी…

Read More